दिवाली का पर्व आने वाला है चारों तरफ त्योहार की धूम देखने को मिल रही है.
धनतेरस से दीवाली का पर्व शुरू हो जाता है. हिंदू धर्म में धनतेरस के त्योहार का बड़ा महत्व है.
इस दिन भगवान धन्वंतरि के साथ धन की देवी माता लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की पूजा की जाती है.
वहीं इस दिन लोग सोने या चांदी के आभूषणों आदि की खरीदारी भी करते हैं.
इस बार धनतेरस की तिथि दो दिन रहने से कंफ्यूजन बना हुआ है.
तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं, धनतेरस की तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, और महत्व.
ज्योतिषाचार्य के अनुसार, इस साल त्रयोदशी तिथि की शुरुआत मंगलवार 29 अक्टूबर 2024 की सुबह 10 बजकर 31 मिनट से हो रही है,
वहीं बुधवार 30 अक्टूबर 2024 को दोपहर 1 बजकर 15 मिनट रहेगी. चूंकि धनतेरस की पूजा शाम को ही होती है ऐसे में 29 अक्टूबर को ही ये त्योहार मनाया जाएगा.
शुभ मुहूर्त:- धनतेरस के लिए पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त मंगलवार 29 अक्टूबर की शाम 6 बजकर 31 मिनट से लेकर 8 बजकर 13 मिनट तक रहेगा.
धनतेरस पूज़न विधि:- शाम के समय कुबेर देव के साथ मां लक्ष्मी की तस्वीर या मूर्ति की स्थापना करें. अब धन्वंतरि देव, माता लक्ष्मी और कुबेर देवता के समक्ष घी का दीपक जलाएं.
इसके बाद फल और फूल अर्पित करें. माता और देव को उनका प्रिय भोग लगाएं. पूजा करते समय "ॐ ह्रीं कुबेराय नमः" मंत्र का जाप करें. पूजा के अंत में आरती करें.