धन आगमन और सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करने के लिए ईशान कोण में एक छोटा-सा फव्वारा या एक्वेरियम रखना शुभ माना जाता है.
तिजोरी को दक्षिण दिशा की दीवार से सटाकर रखें और उसका मुंह उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए.
घर के मुख्य द्वार पर स्वस्तिक का चिह्न बनाना वास्तु शास्त्र के अनुसार बहुत शुभ माना जाता है. यह चिह्न घर में सुख-समृद्धि को आकर्षित करता है.
घर में धन आकर्षित करने के लिए वास्तु में बताए गए शुभ रंगों का चुनाव करना जरूरी है. हरे, पीले, और सफेद रंग को धन-संपत्ति की वृद्धि के लिए शुभ माना गया है.