Chukandar Patte Ke Fayde: मत फेंकिए चुकंदर के पत्ते, इनमें है गजब का फायदा...
चुकंदर के सौ ग्राम पत्तों में 750 मिलीग्राम पोटेशियम होता है जो हाई बीपी को कंट्रोल करने में बहुत मदद करता है। साथ ही नाइट्रेट से भरपूर चुकंदर के पत्ते हार्ट डिजीज़ के जोखिम को भी कम करते हैं।
चुकंदर के पत्ते मस्तिष्क के बेहतर स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद हैं। इनमें विटामिन बी 9 की अच्छी मात्रा होती है जो मस्तिष्क के कार्य को सुचारू बनाता है।
चुकंदर के पत्तों में विटामिन ए और विटामिन सी होता है। इनके सेवन से आंखों की रौशनी बेहतर होती है और मोतियाबिंद से भी बचाव होता है।
चुकंदर के पत्तों में भरपूर विटामिन सी होता है, जो इम्यूनिटी को मज़बूत करता है।
चुकंदर के पत्ते हार्मोनल इंबैलेंस को ठीक करते हैं। इसलिए महिलाएं इसका सेवन जरूर करें।
चुकंदर के पत्तों में कैल्शियम की भी अच्छी मात्रा होती है इसलिए इनके सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं।
विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर चुकंदर के पत्ते स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद है।ये पत्ते एजिंग को स्लो करते हैं।
चुकंदर के पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है। ये डीएनए के डैमेज को कंट्रोल करने में मदद करते हैं जिससे कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों से बचाव होता है।
चुकंदर के पत्तों में भरपूर आयरन और फोलेट होता है जो खून बढ़ाने में मदद करता है।