कैसा दिखाई देता है चंद्रयान-2 की नजर से चंद्रयान-3, ISRO ने जारी की लैंडर की ताजा तस्वीरें...
चंद्रयान 3 के चांद पर लैंड होने के बाद एक और बड़ा अपडेट आया है।
खबर है कि साल 2019 में विदा हुए चंद्रयान 2 के ऑर्बिटर की नजरों में चंद्रयान 3 के जरिए पहुंचे विक्रम लैंडर आ गया है।
बुधवार को चंद्रयान 3 ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंड किया था। चांद के इस क्षेत्र में उतरने वाला भारत पहला देश बन गया है।
वहीं, अमेरिका, रूस और चीन के बाद चांद पर उतरने वाला चौथा बनने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
गुरुवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी ISRO ने बताया था कि विक्रम लेंडर के चांद पर पहुंचने के बाद प्रज्ञान रोवर ने चांद पर चहलकदमी शुरू कर दी है।
तय कार्यक्रम के अनुसार, रोवर अगले 13 दिनों में चांद की सतह से जुड़ा अहम डेटा जुटाएगा। साथ ही विक्रम लेंडर भी चांद की सतह की स्टडी करेगा।
ISRO ने बताया था कि सभी गतिविधियां जारी है और सभी सिस्टम सामान्य रूप से काम कर रहे हैं।
स्पेस एजेंसी ने गुरुवार को जानकारी दी थी कि लेंडर मॉड्यूल पेलोड ILSA, RAMBHA और ChaSTE को आज शुरू कर दिया गया है।
साथ ही रोवर ने भी अपना काम शुरू कर दिया है। इससे पहले रविवार को ही प्रोपल्शन मॉड्यूल में SHAPE पेलोड को भी शुरू कर दिया गया था।