मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज आप हावी रहेंगे। आवास संबंधी योजना बनेगी। व्यवसायी फायदे में रहेंगे। कारोबार के लिए विदेश जाने का प्लान है तो आज सबसे शुभ समय है। दाम्पत्य जीवन में विवाद की आशंका है, इसलिए सचेत रहें। मित्र वर्ग और विशेष करके स्त्री मित्रों की तरफ से आपको लाभ मिलेगा। परिवार का साथ आपके ऊपर बना रहेगा। शायद आपको पता नहीं कि आपका सकारात्मक व्यवहार आपके काम में दिखाई देगा।