भीषण गर्मी के दिनों में सौंफ का सेवन बहुत फायदेमंद है। सौंफ में शीतलन के गुण होते हैं जिसकी इन दिनों में शरीर को सबसे ज्यादा ज़रूरत है।
सौंफ में विटामिन्स ए, सी और बी 6 , सोडियम, आयरन, पोटैशियम,फाइबर, कैल्शियम, प्रोटीन, जिंक, और मैग्नीशियम आदि मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं।
ठंडी तासीर वाली सौंफ का शर्बत पीकर आप घर से निकलेंगे तो आपका लू से बचाव होगा और डिहाइड्रेशन भी नहीं होगा।
सौंफ को चबाकर खाने या इसका शर्बत पीने से पाचन की समस्याओं से राहत मिलती है।
सौंफ में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। इसलिये इसके सेवन से इम्यूनिटी को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।
सौंफ में पर्याप्त मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है जो बीपी को नियंत्रित करने में मदद करता है।
सौंफ में बाॅडी को डिटाॅक्सिफाय करने के गुण होते हैं।
सौंफ के पानी के सेवन से वजन घटाने में भी मदद मिलती है।
सौंफ पीरियड्स के दौरान होने वाले क्रैम्प्स की पीड़ा को कम करती है। इसमें मौजूद कंपाउंड्स गर्भाशय की मांसपेशियों को राहत देते हैं जिससे महिलाएं आराम महसूस करती हैं।
सौंफ में विटामिन ए और सी पाए जाते हैं जो आँखों के लिए फायदेमंद होते हैं।सौंफ के सेवन से आंखों की रौशनी बेहतर हो सकती है।
सौंफ में मौजूद विटामिन्स, जिंक और सेलेनियम जैसे तत्व महिलाओं के शरीर में हार्मोन को संतुलित करते हैं जिसका अच्छा फायदा स्किन पर नजर आता है।
अगर आपके शरीर में अंदरूनी या बाहरी सूजन है तो सौंफ उसे भी कम करती है। इस खास गुण के कारण सौंफ गठिया से लेकर हार्ट डिसीज और कैंसर तक के खिलाफ़ कारगर है।