New BMW 1-Series: हाल ही में BMW ने अपनी प्रसिद्ध 1-सीरीज हैचबैक कार का नया मॉडल पेश किया है। यह गाड़ी दिखने में भी नई है और अंदर से भी काफी अलग है। नई 1-सीरीज को कंपनी के लेटेस्ट डिजाइन और टेक्नॉलॉजी के साथ तैयार किया गया है। खास बात ये है कि इस गाड़ी के कुछ वेरिएंट में माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक भी दी गई है।