सनातन धर्म में भगवान की पूजा के दौरान उन्हें भोग अर्पित करने की परंपरा है.
भोग के रूप में भक्त भगवान को फल, खीर -पूरी आदि चढ़ाये जाते हैं.
सबसे ज्यादा भगवान को जिस चीज का भोग लगता है वो है फल.
लेकिन क्या आप जानते हैं भगवान को फल किस तरह चढ़ाना चाहिए.
प्रेमानंद महाराज ने भगवान को फल फल चढाने के सही नियम बताये हैं.
फलों को चढ़ाने से पहले इसको अच्छे ढ़ंग से धो लें.
कुछ फलों में जैसे सेब, संतरा, तरबूज, पपीता या आम में बीज और गुठली होते हैं.
ऐसे फलों को काटकर ही गुठलियों और बीजों को निकालकर चढ़ाएं.
जब लोग खुद फलों के बीज और गुठली को निकाल कर इसका सेवन करते हैं तो भगवान को ऐसे कैसे चढ़ा सकते हैं.