Bajaj Chetak 2901: बजाज ऑटो ने इलेक्ट्रिक स्कूटरों की दुनिया में धूम मचाने वाली चेतक सीरीज में एक नया स्कूटर शामिल कर लिया है। चेतक 2901 को मात्र ₹95,998 की शुरुआती (एक्स-शोरूम) कीमत पर लॉन्च किया गया है। कंपनी ने डीलरशिप को स्कूटर भेजना भी शुरू कर दिया है।