बॉलीवुड की एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और भरतीय टीम के क्रिकेटर केएल राहुल के घर बड़ी खुशी आने वाली है। एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान कर दिया है।

इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर अथिया ने बताया कि जल्द वो मां बनने वाली है। फैंस इस खुशखबरी से झूम उठे है।
अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने इंस्टा पर एक फोटो शेयर की है। इसमें लिखा है, 'हमारी खूबसूरत दुआ जल्द आ रही है। 2025'...।
इसके साथ एक बच्चे के नन्हें पैर भी बने हुए है।
राहुल और अथिया की ये खुशखबरी सुनकर उनके परिवार और कई सेलेब्स सहित फैंस खुश है।
और कपल को बधाई दे रहे है। अथिया के भाई अहान शेट्टी ने भी इस पोस्ट पर कमेंट किया है।
यूजर्स इस बात से बेहद खुश है कि अथिया और राहुल का मिनी वर्जन जल्द दुनिया में आने वाला है। कई यूजर्स ने पेरेंट्स बनने के लिए कपल को दुआएं भी दी है।
केएल राहुल और अथिया शेट्टी ने कई साल से एक दूसरे को डेट करने के बाद 23 जनवरी 2023 को शादी रचाई थी।
ये शादी एक्टर सुनील शेट्टी के फॉर्महाउस में इंटीमेट सेरेमनी में हुई थी। अब कपल पेरेंट्स बनने के लिए तैयार है।
Explore