एस्टन मार्टिन ने अपनी पावरफुल SUV DBX707 का खास स्पेशल एडिशन, DBX707 AMR24 पेश कर दिया है। रेगुलर मॉडल के मुकाबले AMR24 में सिर्फ लुक और डिजाइन के मामले में बदलाव किए गए हैं।

गाड़ी में पहले वाले ही दमदार परफॉर्मेंस देने वाला 697 bhp का 4.0-लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन लगा है। आइए जानते है एस्टन मार्टिन DBX707 AMR24 इस कार के खासियतो के बारें में विस्तार से।
अगर आप स्पोर्टी लुक वाली SUV पसंद करते हैं, तो DBX707 AMR24 आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है। इस गाड़ी को तीन रंगों में यानी पोडियम ग्रीन, ओनिक्स ब्लैक और न्यूट्रॉन व्हाइट में पेश किया गया है। इन रंगों के साथ आप लाइम ग्रीन या ट्रॉफी सिल्वर कलर का लोअर बॉडी चुन सकते हैं।
ये वही रंग कॉम्बिनेशन है जो 2024 सीजन की फॉर्मूला 1 की  कार में भी इस्तेमाल किया गया था। गाड़ी के ब्रेक कैलीपर्स को एस्टन मार्टिन रेसिंग ग्रीन या लाइम ग्रीन रंग में दिया गया है, जो 23 इंच के नए ग्लॉस या सैटिन ब्लैक अलॉय व्हील्स के साथ मिलकर शानदार दिखते हैं।
अंदर की बात करें तो कंपनी ने आपको दो सीट अपहोल्स्ट्री का विकल्प दिया है। पहला है ओनिक्स ब्लैक लेदर सीटें, जिन पर लाइम ग्रीन रंग की स्टिचिंग और पाइपिंग की गई है।
दूसरा विकल्प है डुअल-टोन वाली ओनिक्स ब्लैक और ईफेल ग्रीन लेदर सीटें, जिनमें भी लाइम कलर की कंट्रास्ट स्टिचिंग की गई है।
इसके अलावा आप कार के अंदर ट्रिम फिनिश के लिए कार्बन फाइबर और डार्क क्रोम या टाइटेनियम मेश और सैटिन क्रोम में से भी अपनी पसंद चुन सकते हैं।
हर DBX707 AMR24 एडिशन में आपको डोर सिल्स पर AMR24 की बैजिंग और वायरलेस फोन चार्जिंग पैड पर यूनिक लाइम-फिनिशेड सैडल स्ट्रैप मिलता है।
आपको बता दें कि हाल ही में एस्टन मार्टिन ने DBX707 के इंटीरियर को भी अपडेट किया है। अब गाड़ी के अंदर नया 10.25-इंच का सेंट्रल इंफोटेनमेंट डिस्प्ले और 12.3-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है।
तो अगर आप एक स्पोर्टी लुक और दमदार परफॉर्मेंस वाली SUV चाहते हैं, जो आपको फॉर्मूला 1 जैसा रोमांच दे सके, तो DBX707 AMR24 आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है।