स्टार प्लस के सीरियल की शुरुआत प्रेम से होगी जो काफी उदास है क्यूंकी किसी ने उसके बचपन और माँ से जुड़ी यादों को आग लगा दिया। वहीं मोहल्ले वालों से राघव को अनुपमा बचाएगी और उनका डटकर सामना करेगी।
सीरियल में आगे मोहित बताएगा की उसे कद्दू से एलर्जी है वहीं खड़ी ख्याति भी भी बताएगी उसे भी है।
दोनों एक दूसरे को देखकर आँखों-आँखों में कुछ कहते हैं। बता दें मोहित ख्याति के पहले पति का बच्चा है।
राजन शाही के सीरियल में आगे देखने को मिलेगा की अनुपमा मोहल्ले वालों को कहेगी कि उसने अपने जुर्म की सजा काट ली है और वो भी एक आम इंसान है। उनका कोई हक नहीं बनता उसे मारने-पीटने का।
एपिसोड में आगे देखने को मिलेगा कि प्यासे राघव को अनुपमा घड़े से पानी पिलाएगी।
इसी के साथ अनुपमा एक फैसला लेगी की राघव अब अनु की रसोई में रहेगा। अब वो ही उसका सहारा बनेगी।
लीला और बाकी घरवाले अनुपमा के इस फैसले का विरोध करेंगे। कोई भी नहीं चाहता की राघव घर में रहे क्यूंकी वो किसी पर भी हमला कर सकता है।
ऐसे में अनुपमा राघव को जैसे ही अनु की रसोई लेकर जाएगी लीला उसे बद्दुआ देगी की उसकी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी।
राजन शाही का सीरियल 'अनुपमा' में देखने को मिलेगा की राघव की तस्वीर देख वसुंधरा के चेस्ट पेन होने लगेगा, जिसे देख रही शक करेगी।
कृष्ण कुंज में वसुंधरा आरती गा रही होगी और राघव आवाज सुन उसके सामने पहुंच जाएगा।