आज टीवी सीरियल में आप देखेंगे कि वसुंधरा सोचती है कि घर का काम बहुओं पर नहीं छोड़ा जा सकता, इसलिए वह खुद कृति के लिए खाना बनाने का फैसला करती हैं.
बातचीत में सामने आता है कि सुमन और वसुंधरा के रिश्ते अच्छे नहीं हैं. वसुंधरा, सुमन पर आरोप लगाती है.
कृति को हमेशा रोका-टोका और उसकी शादी का फैसला भी उसी ने किया, जिसकी वजह से आज कृति दुखी है.
दूसरी तरफ माही, वसुंधरा को खुश करने की कोशिश करती है. इस बीच माही, प्रेम और प्रेरणा की दोस्ती पर सवाल उठाती है.
अनुपमा उसे कड़े शब्दों में समझाती हैं कि हर रिश्ते को शक की नजर से देखना गलत है. हालांकि माही की बात सुनकर मोटी बा थोड़ी परेशान हो जाती है.
राही को कृति बताती है कि कपिल उसके साथ हमेशा बुरे तरीके से पेश आता है. राही परेशान हो जाती है और अनु से उसकी मदद के लिए कहती है.
अनुपमा उसे एकतरफा कहानी पर फैसला न लेने की सलाह देती हैं. बाद में कृति, अनु के साथ बाजार जाती है, जहां पर उसे कपिल अपनी मां के साथ मिलता है.
कृति प्यार से बात करती है, लेकिन कपिल और उसकी मां का डर अनुपमा को सोचने पर मजबूर कर देता है.
आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा, कपिल की मां को भगवान से अपने बेटे की रक्षा की प्रार्थना करते सुन लेती हैं. बातचीत से पता चलता है कि कपिल की मां एक ओल्ड-एज होम में रहती हैं.