Anupama 6 February 2026: भारी भीड़ में वसुंधरा ने बजाया गौतम का बैंड
टीवी सीरियल में आप देखेंगे कि, वसुंधरा पहली बार अनुपमा को अपने मंदिर में आने के लिए कहेगी. वसुंधरा अनुपमा के साथ मिलकर आरती करने वाली हैं.
अपने घर में वसुंधरा अनुपमा के परिवार का स्वागत करेगी. इस दौरान वसुंधरा तोषु को भी इज्जत देने वाली है. हालांकि तोषु वसुंधरा और उसके परिवार को आंख दिखाएगा.
पूजा खत्म होते ही वसुंधरा अनुपमा को धन्यवाद कहने वाली है, वसुंधरा दावा करेगी कि समय ने उसे बता दिया है कि कौन सही है और कौन गलत... ऐसा बोलकर वसुंधरा गौतम को आंख दिखाएगी.
वसुंधरा का जन्मदिन कोठारी परिवार के लिए खास होने वाला है. परिवार के लोग अनुपमा के साथ मिलकर तरह तरह के गेम खेले वाले हैं. वहीं गौतम और माही खड़े होकर तमाशा देखेंगे.
वसुंधरा के जन्मदिन पर अनुपमा डांस करने वाली है. अनुपमा के साथ साथ परिवार के बाकी लोग भी रंग जमाएंगे. इस दौरान अनुपमा ऐलान करेगी कि प्रार्थना कोठारी हाउस में रह सकती है.
स्किट के दौरान पाखी वसुंधरा बनेगी. वसुंधरा बनकर पाखी दावा करेगी कि वो अब भी अनुपमा को पसंद नहीं करती है. पाखी की ये हरकत वसुंधरा का पारा हाई कर देगी.
पाखी की बातें सुनकर वसुंधरा अनुपमा से लड़ना शुरू कर देगी. दूसरी तरफ अनुपमा भी वसुंधरा को ताने मारेगी. वसुंधरा दावा करेगी कि अनुपमा 15 पन्नों का भाषण देती है.
वसुंधरा और अनुपमा का ये झगड़ा असली नहीं है. परिवार के लोगों को बेवकूफ बनाने के लिए वसुंधरा और अनुपमा लड़ने वाली हैं.
आने वाले एपिसोड में पाखी अपनी शादी के बारे में बात करने वाली है. पाखी कहेगी कि वो दिवाकर के साथ सात फेरे लेने की तैयारी कर रही है.