भीगी बिल्ली बनेगी रजनी, मां दुर्गा अवतार में दिखेगी अनुपमा
आज टीवी सीरियल में आप देखेंगे कि पराग को समझ में आ जाएगा कि वो अपने घर को अब नहीं बचा पाएगा. ऐसे में पराग अपने घर में मंदिर में बैठकर खूब रोने वाला है.
पराग के साथ साथ ख्याति और वसुंधरा भी खून के आंसू रोने वाली हैं. वसुंधरा दावा करेगी कि वो अपने घर के आखिरी पलों में दिए को नहीं भुजने देगी. वसुंधरा भगवान के पैरों में गिरने वाली है.
वसुंधरा के रोने-धोने के बीच रजनी वसुंधरा को ब्लैकमेल करने वाली है. रजनी बताएगी कि वो अनुपमा से डरने लग गई है. रजन कहेगी कि अनुपमा की अच्छाई ने उसकी इमेज तबाह कर दी है.
रजनी वरुण से कहेगी कि वो अनुपमा का मरा हुआ मुंह देखना चाहती है. ये बात सुनकर वरुण का दिमाग खराब हो जाएगा. वरुण कहेगा कि उसे नेता बनना है कातिल नहीं...
वसुंधरा दावा करेगी कि हो सकता है कि वो अगला दिन कभी देख ही न पाए. वसुंधरा अपने परिवार को बताएगी कि वो इस पुराने घर में ही जान देना चाहती थी जो अब नहीं हो सकेगा.
वरुण को भड़काते हुए रजनी अनुपमा को देवी बताने वाली है. रजनी दावा करेगी कि अगर अनुपमा रही तो वो कभी भी इलेक्शन को नहीं जीत पाएगी. वरुण न चाहते हुए भी रजनी का साथ देगा.
रजनी वरुण को ब्लैकमेल करने वाली है. इस दौरान वरुण अपने लोगों के साथ जाकर चॉल में आग लगाने वाला है. इस आग में अनुपमा की जगह प्रेरणा जाने वाली है.
वसुंधरा, ख्याति और पराग मिलकर कोठारी हाउस को खाली करने वाले हैं, परिवार के बाकी लोग पहले ही पराग का साथ छोड़ने वाले हैं. ऐसे में अंश पराग का साथ देने वाला है.
रजनी प्रेरणा की मौत होते ही पैनिक अटैक का शिकार होने वाली है. अनुपमा की वजह से रजनी तबाह हो जाएगी. रजनी प्रेरणा की मौत से बुरी तरह टूटकर बिखरने वाली है.