टीवी सीरियल में आप देखेंगे कि अनुपमा अपने परिवार के साथ मिलकर रजनी के खिलाफ मोर्चा खोल देगी.
अनुपमा की वजह से रजनी की इमेज खराब होने वाली है. ये बात जानते ही रजनी बौखला जाएगी.
अनुपमा रजनी की दुखती रग पर हाथ रखने वाली है. ऐसे में रजनी अनुपमा के हाथ धोकर पीछे पड़ जाएगी. रजनी अनुपमा की जान भी लेने की कोशिश करने वाली है. हालांकि रजनी ऐसा कर नहीं पाएगी.
शो में आप देखेंगे कि पराग की भी हालत खराब होने वाली है. पराग अनुपमा के साथ साथ उसकी चॉल को भी बचाने की कोशिश करेगा.
ऐसा करके पराग अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी मारने वाला है. रुपए डूबने की वजह से पराग का घर नीलाम होने की कागार पर पहुंच जाएगा.
ये बात जानकर वसुंधरा को सदमा लगने वाला है. वसुंधरा को यकीन ही नहीं होगा कि वो अपने आशियाने को खो रही है.
ऐसे में वसुंधरा पराग को खूब कोसने वाली है. दूसरी तरफ प्रेरणा अपनी मां के लिए सिरदर्द बनने वाली है. अनुपमा को बचाने के लिए प्रेरणा एक नया खेल खेलेगी. प्रेरणा चोरी से अपने ही घर में घुसने वाली है.
प्रेरणा मौका मिलते ही रजनी के कमरे से एओसी चुरा लेगी. वहीं अनुपमा भी रजनी को सबक सिखाने के लिए कोर्ट जाने वाली है.