मायरा और वाणी में होगी घमासान?, अब किसका साथ देगी अभिरा

टीवी सीरियल में आप देखेंगे कि सुरेखा खींच कर कियारा को पोद्दार हाउस लेकर आती है और सबको सुनाती है.
कियारा को कहती है कि वह ड्रग एडिक्ट है बिन ब्याही मां कहती है. ये सुनकर कावेरी पोद्दार भड़क जाती है और उसे करारा जवाब देती है.
सुरेखा कियारा को बोलती है कि उसके लिए उसके पास कुछ नहीं है. सुरेखा कियारा को पोद्दार हाउस में ही रहने के लिए बोलती है लेकिन कियारा हाथ जोड़कर वहां रहने के लिए मना कर देती है.
आगे देखने के लिए मिलेगा कि अभिरा मायरा के स्कूल नहीं पहुंच जाती और अरमान उसे सुनाता है लेकिन अभिरा उसे बताती है कि बानो को डांस का काफी शौक है.
शो में आगे देखने के लिए मिलेगा कि अभिरा अरमान को समझाती है कि वो डांस कंप्टीशन के बाद वाणी को बोर्डिंग भेज देंगे.
अभिरा और अरमाना परिवार को ये बात बताते हैं और विद्या उन्हें सुनाना शुरू कर देती है और फिर माधव सबको शांत करवाता है.
वाणी को घर में रहने के लिए समय देता है. तभी मायरा और वाणी के नाम का लेटर आता है डांस कंप्टीशन के फाइनल में जगह मिलने की बात सबको पता चलती है.
विद्या अभिरा से सवाल करती है कि वह मायरा या वाणी किसके साथ डांस कंप्टीशन में हिस्सा लेगी.