टीवी सीरियल में आप देखेंगे कि, अनुपमा की वजह से सबको समझ आ जाएगा कि रजनी क्या करने की कोशिश कर रही थी. रजनी का प्लान बुरी तरह फ्लॉप होगा.
रजनी की हार होते ही चॉलवाले जश्न मनाने वाले हैं. चॉल के लोगों को अफसोस होगा कि उन्होंने अनुपमा के साथ गलत व्यवहार किया. वहीं रजनी जेल जाने वाली है.
चॉल बचते ही अनुपमा की इमेज चमकने वाली है. चॉल के लोग अनुपमा के पैरों में पड़ने वाले हैं.
चॉलवाले दावा करेंगे कि अनुपमा एक अच्छी इंसान है. वहीं वरुण भी अनुपमा के पैरों में पड़ जाएगा.
पराग सुबह होते ही घर छोड़कर जाने वाला है. इसी बीच पराग को राहत मिलने वाली है. पराग को सही समय पर लोन मिलने वाला है. लोन मिलते ही पराग अपने घर को बचा लेगा.
वसुंधरा खुशी अपने घर लौटने वाली है. आते ही वसुंधरा अपने श्रीनाथ जी के दर्शन करने वाली है. परिवार के बाकी लोग भी कोठारी हाउस में वापस आने की कोशिश कर रहे हैं.
अनुपमा रजनी को सबक सिखाते ही अपने घर लौटने वाली है. इसी के साथ अनुपमा का मुंबई का सफर भी खत्म हो जाएगा. अनुपमा एक बार फिर से अपने बच्चों के साथ रहने वाली है.
रजनी को सबक सिखाने के बाद अनुपमा अनुज की तलाश में निकलने वाली है. अनुपमा को इस बात का एहसास होने वाला है कि अनुज उसके आसपास ही है.