बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट जब स्टेज पर हो तो चार्मिंग लुक से दिल चुरा ही लेती हैं।
अब हाल ही में दुबई में हसबेंड रणबीर के साथ इवेंट में पहुंची थी। इस बीच आलिया के इस लुक से एक बार फिर खूब सुर्खियां बटोरी है।
इवेंट अटेंड करने पहुंची आलिया ने साधारण कपड़ों की बजाय न्यूड शेड के विंटेज लुक में दिखी, जिसमे वो काफी हसीन दिख रही हैं।
आलिया भट्ट ने 1980 में बनकर तैयार आइवरी सिकुइन गाउन को पहना है। जिसे पॉपुलर डिजाइनर बॉब मैकी ने डिजाइन किया है।
थाई हाई बोल्ड स्लिट के साथ इस विंटेज ड्रेस में हाई नेक और फुल स्लीव दी गई है। जो बोल्ड कट्स और शियर फैब्रिक के बावजूद ग्रेसफुल दिख रहा है।
आलिया के इस लुक को स्टाइलिस्ट रिया कपूर ने स्टाइल किया है। इस विंटेज ड्रेस में एक्ट्रेस स्टनिंग दिख रही हैं।
इस बोल्ड कट और हाई नेक डिजाइन के साथ आलिया ने केवल फ्लावर स्टड ईयररिंग को कैरी किया है।
वहीं वार्म टोन ड्यूई मेकअप के साथ स्किन टोन को नेचुरल रखा गया है।
पिंक हाईलाइटर के साथ ग्लॉसी पिंक न्यूड लिपस्टिक खूबसूरती को बढ़ाने के लिए काफी दिख रहा।
जिसके साथ आलिया ने स्लीक हाई बन और गोल्डन हील्स को पेयर किया है। और अपने लुक को बेहद स्पेशल बना दिया है।