जाने-माने फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के एक्टर कारण पटेल का एक फोटो को लेकर चौंका देने वाला मामला सामने आया है, जिसके चलते विवाद खड़ी हो रही है. तो आइए है क्या है पूरा मामला...
हाल ही में सोशल मीडिया पर करण पटेल की एक तस्वीर तेजी से वायरल हुई। इस फोटो में उनके हाथ की कोहनी के पास बना एक टैटू साफ नजर आ रहा है।
जब करण पटेल की इस तस्वीर पर लोगों की नजर उनके टैटू पर पड़ी, तो देखा गया कि वो उर्दू लिपि में लिखा हुआ है और उसमें 'अल्लाह' शब्द दिखाई दे रहा है। बस यहीं से मामला तूल पकड़ गया।
कुछ यूजर्स ने इस टैटू को निजी आस्था और कला की अभिव्यक्ति बताया, तो वहीं कई लोगों ने इस पर आपत्ति जताते हुए करण को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
सोशल मीडिया पर एक वर्ग का कहना है कि करण एक हिंदू परिवार से ताल्लुक रखते हैं, ऐसे में उनके शरीर पर अल्लाह के नाम का टैटू बनवाना गलत है।
कुछ लोगों ने इसे धर्म से जोड़ते हुए सवाल उठाए, जबकि कई यूजर्स ने करण के निजी फैसले का समर्थन भी किया। देखते ही देखते करण पटेल का नाम ट्रेंड करने लगा और टैटू को लेकर बहस तेज हो गई।
हालांकि, करण पटेल ने ये टैटू कब करवाया, इस बात की आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं हो सकी है।
दरअसल करण ने अपनी बाजू पर हर धर्म के नाम का टैटू गुदवाया हुआ है। इसमें ओम, क्रॉस और अल्लाह का नाम शामिल है।
बता दें कि करण पटेल का करियर टीवी जगत में काफी मजबूत रहा है। ‘कसम से’ और ‘ये है मोहब्बतें’ जैसे लोकप्रिय शोज से उन्होंने घर-घर में पहचान बनाई।