टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच टीम इंडिया के क्रिकेटर अभिषेक शर्मा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसके चलते टीम इंडिया की चिंता बढ़ गई है.
मीडिया के अनुसार, खबर सामने आई है कि अभिषेक शर्मा के अस्पताल में भर्ती होने का कारण भारत के कोच गौतम गंभीर की वजह से तबियत बिगड़ी है. तो आइए जानते है वो कैसे...
दरअसल, रविवार की रात हेड कोच गौतम गंभीर के घर पर हुई डिनर पार्टी के बाद उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई. इस बीच एक इनपुट ये भी आ रहा है कि वह पार्टी की रात बाकी साथियों से काफी पहले ही वहां से चले गए थे.
अभिषेक को पेट में संक्रमण के कारण दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. समस्या का पता लगाने के लिए कुछ जांच की जा रही हैं.
अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें अस्पताल से आज छुट्टी मिलेगी या नहीं, लेकिन उनके नामीबिया के खिलाफ मैच खेलने पर फिलहाल संशय बना हुआ है.
भारतीय टीम मैनेजमेंट को हालांकि 25 वर्षीय अभिषेक के 15 फरवरी तक पूरी तरह फिट होने की उम्मीद है. भारत की प्राथमिकता नामीबिया के खिलाफ मैच नहीं है.
बल्कि 15 फरवरी को कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाला मैच है, जहां पिच थोड़ी अलग होगी. पाकिस्तान ने अभी तक अपने दोनों मैच जीते हैं.
सैमसन ने मंगलवार को यहां नेट पर बल्लेबाजी की और बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक के साथ काफी समय बिताया, जो इस बात का संकेत है कि टीम मैनेजमेंट अभिषेक के पूरी तरह से फिट न होने की स्थिति में अपने विकल्प तैयार रख रहा है.
सोशल मीडिया पर फैंस आरोप लगा रहे हैं कि वर्ल्ड कप जैसे टूर्नामेंट के बीच में खिलाड़ियों को इस तरह के इवेंट में भेजना कितना सही है? ‘टीम बॉन्डिंग’ का नियम होने का मतलब यह नहीं है कि खिलाड़ियों के स्वास्थ्य से समझौता किया जाए.
कुछ ये भी कह रहे हैं कि जब अभिषेक शर्मा पहले से ही बीमार थे, तब उन्हें गौतम गंभीर के टीम डिनर में शामिल होने की अनुमति क्यों दी गई?.