Ravivar Rashifal: मेष, कर्क, तुला सहित इन राशि पर सितारे रहेंगे मेहरबान, जानें अपना आज का भविष्यफल...
मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आज जातक नौकरी में कोई बड़ा पद मिल सकता है। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है।
वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिए आज का दिन आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ हो सकती है। बॉस भी आपके काम से खुश रहेंगे। बिजनेस के लिए भी दिन ठीक है।
मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आप कोई पुरानी परेशानी आज समाप्त हो सकती है। बिजनेस में बड़ी डील हो सकती है। स्टूडेंट्स को मनचाहा परिणाम मिल सकता है।
कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले जातक आज पैसों से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। नया मकान या जमीन खरीदने का मन बनेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।
सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले जातक आज पार्ट टाइम काम मिलने से इनकम बढ़ सकती है। दोस्तों के साथ एंजॉय करेंगे। दिन अच्छा गुजरेगा।
कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि के जातक बच्चों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। बिजनेस में सफलता के योग बन रहे हैं। नया घर खरीद सकते हैं।
तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। पार्टटाइम कोई दूसरा काम भी कर सकते हैं। दोस्तों का साथ मिलेगा।
वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले आज यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। नौकरी और बिजनेस वालों के लिए दिन सामान्य है।
धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। हेल्थ में पहले से सुधार हो सकता है।
मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले जातक आज पैतृक संपत्ति से जुड़ा विवाद आज निपट सकता है। पैसों की आवक बनी रहेगी। ऑफिस में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा।
कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज बिजनेस से जुड़ी फायदेमंद यात्रा हो सकती है। परिवार में सभी आपकी तरक्की से खुश होंगे। समाज में आपका मान- सम्मान बढ़ेगा।
मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशि वाले आज जातक परिवार में कोई शुभ कार्य हो सकता है। आज संतान को लेकर आपका मन प्रसन्न रहेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है।