Aaj Ka Rashifal: इन राशियों का मां लक्ष्मी देंगी साथ, हर अधूरा सपना और परेशानियों को करेगी दूर, जानें अपना राशिफल
इन राशियों का मां लक्ष्मी देंगी साथ, हर अधूरा सपना और परेशानियों को करेगी दूर, जानें अपना राशिफल
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों का मां लक्ष्मी देंगी साथ, हर अधूरा सपना और परेशानियों को करेगी दूर, जानें अपना राशिफल
मेष राशि:- मेष राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी। आज आपको मीठी बातों के साथ अपने अधिकारियों से बात करते रहना चाहिए। आपको इसका अच्‍छा रिजल्ट मिलेगा। कोई रुका काम बनने की संभावना है। रात का वक्‍त प्रियजनों के साथ अच्‍छा बीतेगा और आपको लाभ होगा। कहीं जरूरी काम से बाहर जाना पड़ सकता है।
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों का मां लक्ष्मी देंगी साथ, हर अधूरा सपना और परेशानियों को करेगी दूर, जानें अपना राशिफल
वृषभ राशि:- वृष राशि के लोगों के लिए आज दिन संतोष और शांति का है। आप राजनीतिक दिशा में जो प्रयास करेंगे उसमें आपको सफलता प्राप्‍त होगी। सरकारी कार्य में गठजोड़ का लाभ मिल सकता है। नए अनुबंधों के द्वारा पद, प्रतिष्ठ में वृद्धि होगी और हर कार्य समय से पूर्ण होगा। रात में किसी कारण से अनावश्यक तनाव हो सकता है। संतान पक्ष से कुछ राहत मिलेगी।
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों का मां लक्ष्मी देंगी साथ, हर अधूरा सपना और परेशानियों को करेगी दूर, जानें अपना राशिफल
मिथुन राशि:- मिथुन राशि के लोगों को आज हर मामले में थोड़ा सा संभलकर चलने की सलाह है। संतान की शिक्षा और प्रतियोगिता में आशातीत सफलता मिल सकती है और आपको हर्ष होगा। शाम में कोई रुका कार्य पूरा होगा। रात्रि में उत्साहवर्धक मांगलिक कार्यों में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त होगा। आपके धन में वृद्धि होगी और रुके कार्य पूर्ण होंगे।
कर्क राशि:- कर्क राशि के लोगों का भाग्‍य साथ दे रहा है और आज आपको उत्तम संपत्ति की प्राप्ति के संकेत मिल रहे हैं। आपके धन में वृद्धि होगी और आजीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास सफल होंगे। आपके मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आज अचानक से किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है और उसमें आपको लाभ होगा। शाम को प्रिय व्यक्तियों का दर्शन और सुसमाचार मिलने से खुशी होगी।
सिंह राशि:- सिंह राशि के लोगों के लिए आज ग्रहों की दशा शुभ है और आज आपके लिए आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी और आपको आर्थिक लाभ भी होगा। आपको शिक्षा, प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगी। आज आपको बीमारी की वजह से अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आपके विरोधी आपका कुछ नहीं कर पाएंगे।
कन्या राशि:- कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभपूर्ण होगा और आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। अकल्पनीय सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष से भी संतोषजनक सुखद समाचार मिलेगा। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमों में जीत आपके लिए खुशी का कारण बन सकती है। शुभ खर्च और कीर्ति में वृद्धि होगी। आपके धन में वृद्धि होगी और कार्य संपन्‍न होंगे।
तुला राशि:- तुला राशि के लोगों के लिए आर्थिक लाभ का दिन है और आज आपके चारों ओर का वातावरण काफी बेहतर होगा। परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेगी और आपके जीवन में कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की समस्‍या दूर होगी। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने से सुख मिलेगा। विरोधियों का अंत होगा और आप अपने मन के अनुसार काम कर पाएंगे। आपको पास और दूर की यात्रा पर जरूरी काम से जाना पड़ सकता है।
वृश्चिक राशि:- वृश्चिक राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और आपके कारोबार में लाभ होगा। धन सम्‍मान में वृद्धि होगी और कार्य संपन्‍न होंगे। किसी अच्छे डॉक्टर से आपको काम के सिलसिले में सलाह मशविरा करनी पड़ सकती है। आज आपको डॉक्‍टर के पास चक्‍कर लगाने पड़ सकते हैं। आज आपकी धन से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी और कहीं से रुका पैसा हाथ लगेगी।
धनु राशि:- धनु राशि के लोगों को लाभ होगा और विरोधी भी आपके आज आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। आपको सरकारी विभाग से लाभ होगा। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। शाम से लेकर रात तक शुभ संयोग बनेंगे और आपको लाभ होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे और आपके धन में वृद्धि होगी।
मकर राशि:- मकर राशि के लोगों को आज आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास फलीभूत होंगे। आपके साथ काम करने वाले लोग आज आपकी बातों की तारीफ करेंगे और आपके साथ अच्‍छा सामंजस्‍य होगा। आदर व सहयोग भी पर्याप्त मिलेगा। शाम के समय किसी झगड़े विवाद में न पड़ें। रात्रि में प्रिय अतिथियों के स्वागत का योग बना रहेगा। माता-पिता का विशेष ध्यान रखें।
कुंभ राशि:- कुंभ राशि के लोगों को लाभ होगा और आपके धन में वृद्धि होगी। शनि अब मार्गी चल रहा है। निर्मूल विवाद हो सकता है और शत्रुपत्ति हो सकती है। अपनी बुद्धि द्वारा किए कार्यों में ही हानि और निराशा हो सकती है। कोई विपरीत समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इसलिए सावधान रहें और झगड़े विवाद से बचें।
मीन राशि:- मीन राशि के लोगों को लाभ होगा। आपके कार्य में चल रहा गतिरोध समाप्त हो जाएगा। बहनोई और साले आज लेन-देन न करें, संबंध खराब हो सकते हैं। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा और पुण्य कार्य पर खर्च हो सकता है। यात्रा में सावधान अवश्य रहें। आज आपकी कुछ मूल्‍यवान वस्‍तुएं चोरी हो सकती हैं। आपको धन किसी को उधार नहीं देना चाहिए।