Aaj Ka Rashifal: होली में इन 5 राशियों पर चंद्र ग्रहण के प्रभाव से चमकेगी किस्मत, मिलेगी धन-दौलत...
मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वालों के लिए यह चंद्र ग्रहण शुभ साबित हो सकता है। नौकरी या व्यापार के विभिन्न प्रयासों में सफलता की उच्च संभावना है। इसके अलावा, आपके रिश्ते, विशेष रूप से आपके जीवन साथी के साथ, पनपने के लिए तैयार हैं।
वृष राशि (Taurus Horoscope) वृषभ राशि के जातकों को धन लाभ होने के योग बनेंगे। व्यापार में सकतर्कता से काम लेना होगा लेकिन यह भी सही है कि दोगुना लाभ होगा। नौकरी में तरक्की करेंगे।
मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज आप परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं। व्यापार में आने वाली बाधाएं हल होंगी। मित्रों से सुख तथा लाभ की संभावना है। धीमी शुरुआत के बावजूद भी कारोबार में अच्छा लाभ होगा। व्यापारिक लेन-देन में तुरंत निर्णय लेंगे। आज आपकी जायदाद की समस्या सुलझ सकती है। आप अपने दार्शनिक विचारों को बहुत अच्छी तरह प्रस्तुत कर सकते हैं जब इसकी आवश्यकता होती है। आप किसी जोशीले, स्थिर, स्नेही व्यक्ति को खोजने का एक अवसर पाएँगे जो एक खुशहाल संबंध के लिए सर्वश्रेष्ठ पसंद में बदल जाएगा।।
कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले जातक आज के दिन आप कोई उत्सव मनाने के लिए तैयार हो जाइए। दोस्त और रिश्तेदार इकट्ठे हो कर खूब मजे करेंगे। अधिक काम करने से बचें और पूर्ण आराम लें। अपने रिश्तों को समय दें। किसी भी प्रकार के विवाद से बचें। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता के योग बन रहे है। विरोधी परास्त होंगे। व्यवसाय में आर्थिक तंगी बनी रह सकती हैं। पारिवारिक तनाव न लें। असावधानी से पैसे संबंधी नुकसान उठाना पड़ सकता है। स्नेह के बंधन को बनाए रखने के लिए आपको परस्पर सम्मान और विश्वास पैदा करने की जरूरत है। काम का दबाव और घरेलू मतभेद तनाव की वजह बन सकते हैं।
सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि के जातकों को सुख की प्राप्ति होगी। यह चंद्र ग्रहण आपके लिए शुभ साबित हो सकता है। हालांकि यदि आपने अपना व्यवहार सही नहीं रखा तो मिलेजुले परिणाम प्राप्त होंगे। आपके कार्यों की सराहना होगी। संतान संबंधी चिंता सता सकती है। विवादों से दूर रहें। दान पुण्य करें। नौकरी और व्यापार में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि आज मन अशांत रहेगा। आज आप धार्मिक प्रवृत्तियों में व्यस्त रहेंगे एवं स्नेहीजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का सुनहरा अवसर है। कर्मनिष्ठ होकर हाथ पर रखे काम को पूर्ण करने का प्रयास करेंगे। आपका व्यवहार आज न्यायानुकूल रहेगा। प्रतिस्पर्द्धी एवं दोस्त के वेश में छिपे शत्रु अपने प्रयासों में असफल रहेंगे। दफ्तर में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आज आप व्यावसायिक मामलों में भावनाओं से काम न लें। थोड़ा बेचैन और असुरक्षित महसूस कर सकते हैं, आपको अपने पार्टनर की भावनाओं पर विश्वास कर पाना भी मुश्किल लगेगा।
तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज कामकाज, व्यवहार, सौदेबाजी हर चीज में ईमानदारी रखें। पुराने दोस्त ओर रिश्तेदारों से बातचीत हो सकती है अस्वस्थता संभव है। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता आएगी। कोई भी फैसला करने से पहले अच्छाईयों और कमियों पर सावधानी से गौर फरमाएँ। पारिवारिक सदस्यों से मतभेद खत्म कर आप अपने उद्देश्यों की पूर्ति आसानी से कर सकते हैं। इच्छाशक्ति की कमी आपको भावनात्मक और मानसिक परेशानियों में फंसा सकती है। उदास और अवसादग्रस्त न हों। खर्चों पर काबू रखने की कोशिश करें और सिर्फ जरूरी चीजें ही खरीदें।
वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले आज नए कार्य प्रारंभ करने के लिए आज का दिन आपके लिए शुभ है। दिनभर मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। यह समय अपनी महत्वाकांक्षा को समझने और उसे पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करने का है। आज दोस्तों के साथ व्यवहार में संयम बरतें। किसी दोस्त को आपकी बात का बुरा लग सकता है। किसी नई सफलता से आज छात्रों का मन उत्साह से भर जाएगा। आप हरेक कार्य आज सरलतापूर्वक पूरा कर सकेंगे। मन में प्रसन्नता रहेगी। व्यापार-धंधे में आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे। भागीदारी में लाभ होगा। भाई-बहनों के साथ अच्छी तरह समय व्यतीत करेंगे।
धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि के जातकों को कार्यों में सफलता मिलेगी। छात्रों और प्रतियोगिता परीक्षा में भाग लेने वाले लोगों को सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे, लेकिन कड़ी मेहनत करना होगी। नौकरी में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे।
मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशि के जातकों को धन लाभ होने के योग बनेंगे। वाहन खरीदना चाहते हैं तो उस दृष्टि से चंद्र ग्रहण अनुकूल रहेगा। नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। हालांकि रिश्तों को लेकर थोड़ा विवाद रहेगा।
कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज के दिन अधूरा काम समय पर पूरा करने के बहुत से मौके मिलेंगे। आपकी दूसरी परेशानियां भी तुरंत दूर हो जायेंगी, उनके बारे में चिंता ना करें। भाइयों के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। परिवार में सुख-शांति रहेगी। पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। कुछ पुराने मित्रों से संपर्क बन सकते हैं। काम करना आपके उत्तेजना का प्रमुख स्त्रोत होने के कारण आप शायद ही आपके मन एवं शरीर को आराम देते है। आपको आपके मेहनत का फल जल्द ही मिलेगा। आप जोशपूर्ण एवं उत्साही है और आपकी असामान्य उर्जा की वजह से लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगे।
मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज कामकाज के सिलसिले में आपके ऊपर ज़िम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। आप अपने गुस्से को पूरी तरह से काबू में रखें। गुस्से पर काबू नहीं रखा तो अपनों के बीच दूरियां आ सकती हैं। झगड़े से आपको कोई लाभ नहीं होगा बल्कि आपकी परेशानियां और बढ़ जाएंगी। जीवनसाथी के सहयोग से मुश्किल हालात से उभर जाएंगे। कोई नया काम या प्रोजेक्ट मिल सकता है। परिवार के कार्यों में दिन भर व्यस्त रहेंगे। परिवार की प्रसन्नता के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। आपको आज दिन भर धैर्य बनाए रखना होगा। घर में और दफ्तर में अपनी सक्रियता पर नियंत्रण रखें।