बवासीर या पाइल्स ऐसी समस्या है जो मरीर के लिए मल त्याग की प्रक्रिया को बेहद कठिन बना देती है। पाइल्स होने पर मल द्वार के अंदर और बाहर के हिस्से में सूजन आ जाती है जिसकी वजह से मल त्याग करने में बहुत दर्द होता है और कई बार खून भी आता है।
आगे जानिए वे कौन सी चीज़ें हैं जो पाइल्स पेशेंट्स की परेशानी को और बढ़ा सकती हैं।
मिठाइयाँ खाने से कब्ज हो सकती है। और एनस में सूजन भी बढ़ सकती है। गुड़ भी कम खाएं।
चिप्स, साॅल्टेड पीनट्स, अन्य पैकेज्ड साॅल्टी फूड रक्त वाहिकाओं में सूजन बढ़ा सकते हैं। साथ ही इमली आदि की खटाई से भी बचना चाहिए।
मिर्च और मसालेदार भोजन से परहेज करें। यह दर्दनाक मल त्याग और ब्लीडिंग का कारण बन सकता है।
कम फाइबर और अधिक सोडियम के कारण बवासीर के दौरान प्रोसेस्ड मीट का सेवन सीमित रखना चाहिए।
सफेद चावल या ब्रेड जैसी चीजों में फाइबर और आवश्यक पोषक तत्वों की कमी होती है। इनके सेवन से परहेज करें।
शराब का सेवन कम करें। शराब आंत में पानी को सुखाती है और शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों को कम करती है।
आपको बादी करने वाली सब्जियों जैसे बैंगन, अरबी आदि से बचना चाहिए।
डेयरी उत्पाद का सीमित सेवन करें। कुछ पेशेंट्स को इनके सेवन से कब्ज़ और पेट में ऐंठन के लक्षण बढ़ सकते हैं।
डीप फ्राइड और फास्ट फूड के सेवन से बचना चाहिए। इनमें अनहेल्दी फैट और नमक की अधिक मात्रा होती है जो कब्ज़ के लक्षणों को बढ़ाते हैं।