Aaj Ka Rashifal 2 April 2024: भाग्‍यशाली रहेंगे ये 5 राशियों वाले, हनुमान जी के आशीर्वाद से होंगे मालामाल, पढ़िए अपना राशिफल...
मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आज मन खुश और शांत रहेगा। पारिवारिक तनावों से छुटकारा मिलेगा। मन में नकारात्मक विचार न आने दें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिजनों के साथ मनमुटाव ना हो, इसका ध्यान रखें। व्यर्थ व्यय से बचें। अलग-अलग नजरिए के चलते आपके और आपके जीवनसाथी के बीच वाद-विवाद हो सकता है। शारीरिक स्थिति में थोड़ी कमजोरी महसूस हो रही है। अपने व्यवहार से रुके कार्य बना लेंगे। माता-पिता की चिंता रहेगी। चोट-चोरी-विवाद आदि से हानि संभव है।
वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिए आज का दिन मौज-मस्ती करने का है। समय के साथ आपका रिश्ता और मजबूत होगा। विवादास्पद मुद्दों से आपको दूरी बनाए रखनी पड़ सकती है। मानसिक थकान के चलते आपको आराम करना पड़ सकता है। अपने साथी और दोस्तों के साथ कुछ समय व्यतीत करें। मेहनत से आप हर काम करने में सक्षम रह सकते हैं। अटका हुआ काम पूर्ण हो जाने वाला है। विदेश यात्रा करने की सम्भावना बन रही है। बी पी के मरीज सावधानी बरतें।
मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज जीवनसाथी के प्रति विशेष आकर्षण अनुभव करेंगे, जिससे मधुरता रहेगी। कठिन निर्णय लेने से पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह लेनी चाहिए इसमें पहले से ज्यादा सुधार देखने को मिल सकता है। सभी प्रकार की परेशानी हल होने वाली है। प्रवास की संभावना और आर्थिक लाभ के योग हैं। यात्रा का योग बन रहा है जो आपके जीवन में नई खुशियां लेकर आएगी। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।
कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले जातक लंबी यात्रा करने से बचे आज अगर आप दूसरों की बात मानकर निवेश करेंगे, तो आर्थिक नुकसान होगा। यात्रा के समय सेहत से जुड़े सवाल आ सकते हैं। दौलत हानि की सम्भावना बन रही हैं। कोई बड़े वाद विवाद से आप लोगों को बचना चाहिए। किसी के साथ विवाद में पड़ें अन्यथा तनाव हो सकता है। आई टी और बैंकिंग के जातक दफ्तर के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आपकी मनोकामना पूर्ण होने का समय आ गया है।
सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले जातक आज मौसमी बीमारी से परेशान हो सकते हैं। निवेश करने के लिए यह दिन बहुत ही खास करने वाला है। आध्यात्मिक उत्कर्ष और धार्मिक कार्यों में व्यस्तात रहेगी। बहुत अच्छे प्रसंग आपको हासिल होने वाले है। महत्वपूर्ण कार्य आपके पूर्ण होने वाले है। मित्रों और स्वजनों के साथ आज का दिन खूब आनंद और उल्लास से व्यतीत करेंगे। लव लाइफ में उतार चढ़ाव के बाद भी प्रेम बना रहेगा।
कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि आज नौकरी में आप का सम्मान बढेगा। आपका स्वास्थ और ऊर्जा का स्तर कामकाज में आपका सहयोग नहीं करेंगे। हालात के भरोसे चलने से मुश्किलें पैदा हो सकती हैं और अच्छी-भली स्तिथि भी कठिनाइयों में पड़ सकती है। यात्रा करना फायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा। घर में कोई दूर का रिश्तेदार आ सकता है जो आपको बेहद प्रिय है। आर्थिक पक्ष आज मजबूत रहेगा। गृह निर्माण संबन्धी कार्यों में सफलता मिलेगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें।
तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज यात्रा आपके लिए आनन्ददायक और बहुत फायदेमंद होगी। आप तन-मन से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। आपके मन पर छाए हुए चिंता के बादल दूर होने से आपका उत्साह बढ़ेगा। भाई-बंधुओं से साथ मिलकर नए आयोजन को हाथ में लेंगे। कभी कभी वैवाहिक जीवन वाकई काफी खीझ पैदा कर सकता है लगता है कि आपके लिए कुछ कुछ वैसा ही दिन है। सोच समझ कर लिया हुआ निर्णय इस दिन आपके लिए काफी लाभदायक साबित हो सकता है।
वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले आज शाम को किसी रचनात्मक कार्य को लेकर किसी के साथ मिलकर योजना बनाएंगे। काम या कारोबार से जो भी लाभ बन रहा है उसे लोगों की भलाई के लिए इस्तेमाल करना पड़ सकता है। आज आप किसी बात की बारीकी में जाने के झंझट में न पड़ें। आपके भूमि जायदाद से जुड़े समस्त प्रकार के मामले आसानी से समाधान हो जाने वाले है। दौलत से जुड़े बड़े निर्णय लेने में सक्षम रह सकते हैं।
धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज आपके व्यवसाय में लाभ पहुंचेगा। मुमकिन है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई शख़्स आज आपसे संपर्क करेगा। आपको अपने मन में व्यर्थ की चिंताओं को बनाते चले जाने से भी बचना होगा। हालात भाग्यशाली जरूर हैं पर हालात बेहतर होने में कुछ और वक्त लग सकता है। आप की लोकप्रियता में वृद्धि होगी। व्यापार में कुछ नया करने की सोच रहे हैं तो बिल्कुल करिए आज सफलता जरूर मिलेगी। भवन की सुख शांति को लेकर अच्छा खासा चिंतित दिख सकते हैं।
मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आज आपके मन में कुछ बड़े विचार आ सकते हैं। आपके प्यार में डूबे रहने का दिन है। कार्यक्षेत्र में आपको दूसरों की जलन और राजनीति का सामना करना पड़ेगा। लिहाजा सावधानी से आगे बढ़ें। आपके अपने उच्च अधिकारियों के साथ मतभेद हो सकते हैं। किसी एक व्यक्ति के साथ आपके संबंधों के बीच कोई मामला सुलझने के योग बन रहे हैं। आज आपको राजनैतिक सम्मान बढ़ेगा।
कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज के दिन आपको नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। आज का दिन सब तरह से सुखमय बीतेगा। परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बितांगे। शारीरिक स्वास्थ्य तथा मानसिक प्रफुल्लितता का अनुभव होगा। आमदनी बढ़ने के आसार हैं, कार्य क्षेत्र में लाभ होगा। शत्रु भय रहेगा। आप की दिनचर्या में बदलाव लाना जरूरी है। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय बीतेगा। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। शिक्षा में उन्नति होगी और छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे।
मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज वाद-विवाद करने से बचे, इससे भविष्य में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों पर उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि रहने से प्रमोशन होने की संभावना रहेगी। वाहन सुख मिलेगा। व्यवसाय में अचानक घटनाएं घट सकती हैं। पेट दर्द की समस्या से परेशान रहेंगे। निवेशादि लाभ देंगे। छात्रों को अपने उद्देश्य की प्राप्ति हेतु कठिन परिश्रम के साथ साथ आत्मबल को बढ़ाना पड़ेगा।