कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले आज आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। आज व्यावसायिक मामलों में लाभ हो सकता है, प्रेम संबंधों को गंभीरता से हल करेंगे। महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क होगा। निजी व्यवसाय की प्रगति हेतु रणनीति बनाएंगे, धन लाभ के योग हैं। आज का दिन शांत रहकर गुजारें, अन्यथा परेशानियों से घिर सकते हैं। शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता आपको बेचैन बनाएंगे, आकस्मिक खर्च होगा। परिवार में मनमुटाव का वातावरण रहेगा। कोई आध्यात्मिक गुरू या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है।