Begin typing your search above and press return to search.

पहले हाथ में लगाया कैनुला, फिर नसों में डाला जहरीला इंजेक्शन... लेडी डॉक्टर ने कार में किया सुसाइड, तरीका जानकर कांप जाएगी रूह

Doctor Tanvi Suicide Case: श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज (SGRRMC) की लेडी पीजी डॉक्टर तन्वी ने जहरीला इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या कर ली है।

Doctor Tanvi Suicide Case
X

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

By Chitrsen Sahu

देहरादून 26 मार्च 2026, उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज (SGRRMC) कॉलेज की लेडी पीजी डॉक्टर तन्वी ने जहरीला इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या कर ली है। डॉक्टर तन्वी की लाश 24 मार्च की रात इंद्रेश अस्पताल के पास कार के अंदर लॉक मिली। तन्वी के पिता ने कॉलेज के HOD पर धमकी देने और परेशान करने का आरोप लगाया है। यह पूरा मामला पटेल नगर थाना क्षेत्र का है।

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, डॉक्टर तन्वी (26) हरियाणा के अंबाला की रहने वाली थी। वर्तमान में तन्वी अपनी मां के साथ देहरादून में किराए के मकान में रहती थी और श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज (SGRRMC) में नेत्र विज्ञान विभाग में MS थर्ड ईयर की पढ़ाई कर रही थी।मंगलवार की रात तन्वी ने आत्मघाती कदम उठा लिया।

आत्महत्या से पहले मां से की बात

तन्वी ने इंद्रेश अस्पताल के पास कार के अंदर खुद को लॉक किया। इसके बाद फिर उसने हाथ में कैनुला लगाकर जहरीला इंजेक्शन अपनी नसों में उतार लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। आत्महत्या से पहले तन्वी ने मंगलवार रात 9 बजे अपनी मां से फोन पर बात कर खुद को परेशान बताया। इसके बाद से उसका कोई अता पता नहीं था।

कार के अंदर लॉक मिली तन्वी

उसी शाम तन्वी के पिता डॉ ललित मोहन भी अंबाला से देहरादून पहुंचे थे। जब उन्होंने तन्वी से संपर्क किया तो उसका मोबाइल बंद आया। इसके बाद डॉ ललित अपनी बेटी को खोजते हुए इंद्रेश अस्पताल के पास पहुंचे तो तन्वी कार के अंदर अचेत अवस्था में लॉक मिली। इसके बाद उन्होंने जैसे-तैसे कार की खिड़की को तोड़ा और तन्वी को बाहर निकालकर इंद्रेश अस्पताल पहुंचे। 25 मार्च की सुबह 3 बजे डॉक्टर ने तन्वी को मृत घोषित कर दिया।

डॉ तन्वी ने कैसे की आत्महत्या ?

तन्वी ने जिस तरह से आत्मघाती कदम उठाया है उसे देखकर डॉक्टर भी हैरान है। डॉक्टर के मुताबिक, तन्वी ने पहले हाथ में कैनुला लगाया। इसके बाद जहरीला इंजेक्शन अपनी नसों में उतार लिया। इसके चलते उसकी चंद सेकंड में ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने तन्वी के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

दो अलग-अलग पक्ष आए सामने

शुरुआती जांच में तन्वी के आत्महत्या को लेकर दो अलग-अलग पक्ष सामने आए हैं। तन्वी के पिता डॉ ललित ने कहा कि तन्वी सितंबर 2023 में श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज (SGRRMC) कॉलेज में आंखों के रोग की पोस्टग्रेजुएट पढ़ाई कर रही थी। दिसंबर 2025 तक सब ठीक था, लेकिन इसके बाद HOD बदल गया और डॉ प्रियंका गुप्ता को नया HOD बनाया गया।

HOD पर क्या आरोप लगे ?

नई HOD ने तन्वी पर दबाव बनाना शुरु कर दिया। पहले उसे काम के लिए अच्छे नंबर मिलते थे, वहीं बाद में उसे कम या फिर 0 नंबर दिए जाने लगे। बात नहीं मानने पर फेल करने की धमकी दी जाने लगी थी। इसी के चलते उसकी बेटी ने आत्मघाती कदम उठा लिया। तन्वी ने आत्महत्या से पहले मां को फोन कर खुद को परेशान होने की बात कही थी।

कॉलेज प्रशासन ने क्या कहा ?

वहीं दूसरी ओर कॉलेज प्रशासन का कहना है कि छात्रा पहले से मानसिक रूप से बीमार थी और दो साल पहले भी उसने आत्महत्या की कोशिश की थी। इस मामले में देहरादून CO अंकित कंडारी ने कहा कि परिजनों की शिकायत पर डॉ प्रियंका गुप्ता पर पटेल नगर थाने में BNS की धारा 108 के तहत FIR दर्ज कर ली गई है। साथ ही आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विशेष नोट- खुदकुशी करना किसी समस्या का समाधान नहीं है। अगर आपके या आपके किसी जान-पहचान वाले के मन में आत्महत्या का ख्याल आता है तो यह बेहद गंभीर है। इस इमरजेंसी की स्थिति में आप तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें। इसके अलावा टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल किया जा सकता है। यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे। क्योंकि, जान है तो जहान है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story