Begin typing your search above and press return to search.

पति के बेवफाई से पत्नी ने किया सुसाइड: जिससे लव मैरिज की वो निकला शादीशुदा, आत्महत्या से पहले महिला का 11 सेकंड का वीडियो वायरल

एक महिला ने जिस शख्स के साथ लव मैरिज की वो पहले से शादीशुदा और दो बच्चों का पिता भी निकला, जिसके बाद महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पति के बेवफाई से पत्नी ने किया सुसाइड: जिससे लव मैरिज की वो निकला शादीशुदा, आत्महत्या से पहले महिला का 11 सेकंड का वीडियो वायरल
X
By Chitrsen Sahu

ग्वालियर 22 मार्च 2026, मध्यप्रदेश के ग्वालियर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने जिस शख्स के साथ लव मैरिज की वो पहले से शादीशुदा और दो बच्चों का पिता भी निकला, जिसके बाद महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जान देने से पहले उसने 11 सेकंड का वीडियो बनाकर पति राजू और उसकी पहली पत्नी मधु के साथ बहन प्रीति को जिम्मेदार ठहराया। यह पूरा मामला पुरानी छावनी थाना क्षेत्र का है।

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान वैष्णवी (26) के रूप में हुई है, जो कि ट्रांसपोर्ट नगर की रहने वाली थी। एक साल पहले उसकी जान पहचान राजू भदौरिया उर्फ सत्यनारायण से हुई थी। इस दौरान आरोपी राजू ने खुद को सेना में तैनात जवान बताया और फिर वैष्णवी से नजदीकियां बढ़ाई। नजदीकियों को प्यार में बदलते ज्यादा समय नहीं लगा और 6 महीने पहले ही दोनों ने आर्य समाज में शादी कर ली।

कैसे हुआ मामले का खुलासा ?

राजू की दूसरी शादी का शक तब हुआ, जब वह उसे अपने घर न ले जाकर सिरोल स्थित ईस्ट मैरेडियन टाउनशिप में किराए के फ्लैट में रखा। उसका शक तब सच हुआ जब उसे पता चला कि उसका पति सेना में नहीं है, लेकिन फिर भी वह उसके साथ रहने को तैयार हो गई। कुछ दिन बाद वैष्णवी को ये पता चल गया कि वह पहले से शादीशुदा होते हुए भी उससे दूसरी शादी की और उसके दो बच्चे भी हैं।

वीडियो बनाकर किसे ठहराया जिम्मेदार ?

11 फरवरी को वैष्णवी आरोपी के घर पहुंची, तो वहां उसकी पहली पत्नी मधु और बहन प्रीति ने उसके साथ मारपीट की। साथ ही उसे साथ में रखने से मना कर दिया। इसके बाद वैष्णवी ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उसने 11 सेकंड का वीडियो भी बनाया और अपने पति राजू के साथ ही उसकी पहली पत्नी और बहन को मौत का जिम्मेदार ठहराया।

ASP ने मामले में क्या कहा ?

वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपी राजू, मधु और प्रीति के खिलाफ हत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया। वहीं इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) विदिता डागर का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

विशेष नोट- खुदकुशी करना किसी समस्या का समाधान नहीं है। अगर आपके या आपके किसी जान-पहचान वाले के मन में आत्महत्या का ख्याल आता है तो यह बेहद गंभीर है। इस इमरजेंसी की स्थिति में आप तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें। इसके अलावा टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल किया जा सकता है। यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे। क्योंकि, जान है तो जहान है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story