Begin typing your search above and press return to search.

एक कमरा और चार लाशें... फंदे पर लटका मिला पति, फर्श पर पड़ी मिली पत्नी और दो बच्चों की लाश, जानिए आखिर कैसे हुई चारों की मौत

Muzaffarnagar Family Suicide Case: मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के चार लोगों की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है।

Muzaffarnagar family suicide case
X

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

By Chitrsen Sahu

मुजफ्फरनगर 31 मार्च 2026, उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के चार लोगों की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। मंगलवार सुबह 11 बजे तक जब घर का दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा, तो पति की लाश फंदे पर लटकी मिली और पत्नी समेत दो बच्चों की लाश फर्श पर पड़ी मिली। यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, इरशाद (32) अपनी पत्नी नूरीन (28), दो बच्चों आहिल (2) और एक महीने की बेटी अक्शा के साथ सरवट इलाके के गली नंबर 6 में रहता था। मंगलवार सुबह 11 बजे तक जब घर का दरवाजा नहीं खुला, तो लोगों ने इसकी जानकारी इरशाद के भाई नौशाद और पुलिस को दी, जिसके बाद घर का दरवाजा तोड़ा गया। इस दौरान इरशाद फांसी के फंदे पर लटका मिला और नूरीन समेत उसके दो बच्चों की लाश फर्श पर पड़ी मिली।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अधीकारी

पुलिस ने इरशाद के शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा और फिर सभी के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन थाना प्रभारी आशुतोष कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद SSP,ASP और CO के साथ फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद घटना स्थल का जायजा लिया गया।

आखिर क्यों उठाया आत्मघाती कदम ?

पुलिस ने जब परिजनों और आसपड़ोस से पूछताछ की तो पता चला कि हाल में इरशाद की बहन घर आई थी, जिसे इरशाद ने ईदी के तौर पर 1700 रुपए दिया था। इसी को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। सोमवार को नूरीन की दो बहनें भी घर पहुंची थी, जिसके बाद जमकर कहासुनी हुई थी। मंगलवार सुबह 4 बजे तक वाद-विवाद होते रहा और फिर सन्नाटा पसर गया।

हत्या के बाद आत्महत्या करने की आशंका

वहीं मंगलवार सुबह जब 11 बजे तक घर में कोई हल चल नहीं हुई, तो पड़ोसियों ने इसकी जानकारी इरशाद के भाई नौशाद और पुलिस को दी। इसके बाद किसी तरह से दरवाजा तोड़ा गया, तो चारों की लाशें देखकर इलाके में सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि पति ने पत्नी और दो बच्चों की हत्या करने के बाद आत्महत्या की होगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

विशेष नोट- खुदकुशी करना किसी समस्या का समाधान नहीं है। अगर आपके या आपके किसी जान-पहचान वाले के मन में आत्महत्या का ख्याल आता है तो यह बेहद गंभीर है। इस इमरजेंसी की स्थिति में आप तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें। इसके अलावा टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल किया जा सकता है। यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे। क्योंकि, जान है तो जहान है।


Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story