महिला ने खुद का न्यूड बाथरूम वीडियो किया वायरल: प्रेमी के लिए रची पति को फंसाने की साजिश, फिर इस तरह खुल गया भेद
Nude Bathroom Video Viral: महिला ने खुद का ही न्यूड बाथरूम वीडियो वायरल कर दिया और इसका पूरा आरोप अपने पति पर डाल दिया। पति से छुटकारा पाने और प्रेमी के साथ रहने के लिए उसने ये साजिश रची।

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news
भीलवाड़ा 31 मार्च 2026, राजस्थान के भीलवाड़ा में एक महिला ने खुद का ही न्यूड बाथरूम वीडियो वायरल कर दिया और इसका पूरा आरोप अपने पति पर डाल दिया, लेकिन मामले में ट्विस्ट तब आया जब पति ने पत्नी और उसके प्रेमी की चैटिंग पुलिस को दिखाई। महिला अपने प्रेमी के लिए पति से छुटकारा पाना चाहती थी, जिसके चलते उसने ये साजिश रची। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पूरा मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है।
क्या है पूरा मामला ?
दरअसल, गांधीनगर थाना क्षेत्र में रहने वाले पीड़ित ने 20 मार्च को थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी पत्नी का बाथरूम में नहाते हुए किसी ने वीडियो बना लिया और उसे फर्जी अकाउंट बनाकर सोशल मीडीया पर वायरल कर दिया। इस दौरान उसने अपने पत्नी के पूर्व प्रेमी पर शक भी जताया, लेकिन उसकी पत्नी ने उल्टा उसपर ही उसकी वीडियो वायरल करने का आरोप लगा दिया।
कैसे हुआ मामले का खुलासा ?
खुद पर आरोप लगता देख पति ने अपनी पत्नी के अवैध संबंध के पूरे राज खोल दिए। इस दौरान उसने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के सोशल मीडिया चैट पुलिस को दिखा दिए, जिसके बाद पुलिस ने साइबर टीम के साथ मिलकर सोशल मीडिया की डिटेल्स खंगाली, तो पता चला कि महिला ने अपने प्रेमी को सिम दिलाया था, जिसके जरीए उसने फर्जी अकाउंट बनाकर वीडियो अपलोड किया था।
क्यों रची पति को फंसाने की साजिश ?
इसके बाद महिला और उसके प्रेमी को हिरासत में ले लिया। वहीं जब उनसे इस पूरे मामले में पूछताछ की गई, तो पूरा राज खुल गया। महिला ने बताया कि वह अपने पति से छुटकारा पाना चाहती थी। इसलिए उसने अपने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर उसे कानूनी पचेड़े में फंसाने की प्लानिंग की थी। फिलहाल महिला और उसके प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
SP ने क्या कहा ?
भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक (SP) धमेंद्र सिंह का इस मामले में कहना है कि एक वीडियो वायरल होने का मामला सामने आया है, जिस पर भीलवाड़ा थाने में पीड़िता पति की रिपोर्ट पर मामला दर्ज हुआ है। इस मामले में जांच जारी है। मामला शुरुआती स्तर पर है जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
