Begin typing your search above and press return to search.

TI ने दिया इस्तीफा : SP की कार्रवाई से नाराज इंस्पेक्टर ने भेजा अपना इस्तीफा…..पत्र हुआ सोशल मीडिया में वायरल… पढ़िये पूरा पत्र, क्या लिखा है

TI ने दिया इस्तीफा : SP की कार्रवाई से नाराज इंस्पेक्टर ने भेजा अपना इस्तीफा…..पत्र हुआ सोशल मीडिया में वायरल… पढ़िये पूरा पत्र, क्या लिखा है
X
By NPG News

महासमुंद 24 जून 2021। सस्पेंड किये गये टीआई ने पद से इस्तीफा दे दिया है। एसपी प्रफुल्ल ठाकुर की कार्रवाई से आहत होकर निरीक्षक ने नौकरी छोड़ने की बात अपने इस्तीफे में लिखी है। अब ये रिजाइन लेटर सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। पूरा मामला रिश्वत प्रकरण से जुड़ा हुआ है। दरअसल 16 जून को एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था, जिसमें महासमुंद के तुमगांव में पदस्थ एक एएसआई विजेंद्र चंदनिहा एक व्यक्ति से पैसे की डिमांड कर रहा था।

ASI का रिश्वत लेते वीडियों वायरलः खुलेआम मांग रहे थे रिश्वत, पांच हजार लेते स्टिंग में हुए कैद…. देखें

सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद महासमुंद एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने एएसआई विजेंद्र चंदनिहा के साथ-साथ निरीक्षक शरद ताम्रकार को भी सस्पेंड कर दिया और पुलिस लाइन भेज दिया गया। इस कार्रवाई से आहत होकर शरद ताम्रकार ने कार्रवाई के अगले दिन ही अपना इस्तीफा दे दिया।

टीआई और ASI सस्पेंडः पांच हजार की रिश्वत लेते एएसआई वीडियों में कैद, SP ने तत्काल प्रभार से दोनों को किया निलंबित

हालांकि ये इस्तीफा 19 जून को ही दिया गया था, जो पत्र 5 दिन बाद सोशल मीडिया में वायरल हो गया। अपने इस्तीफे में शरद ताम्रकार ने लिखा है…

“ मेरी इस प्रकरण में भूमिका की जांच के बिना पुलिस कार्यालय महासमुंद के द्वारा निलंबित कर रक्षित कंद्र महासमुंद में पदस्थ करने का आदेश जारी हुआ है, जबकि इस लेन देन में में मेरे की प्रकार की भूमिका प्रमाणित नहीं हुई है और ना ही लेन देन की वीडियो में मैं कहीं उपस्थित हूं। इस बात से मेरी छवि खराब हो रही है, जिससे आहत होकर प्रशासनिक कारणों से मैं अपने पद से त्यागपत्र देता हूं।

Next Story