Begin typing your search above and press return to search.

क्या अब संन्यास लेंगे सूर्यकुमार यादव? T20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद दिया बड़ा बयान, जानिए क्या है आगे का प्लान

भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर T20 वर्ल्ड कप 2026 जीत लिया है। जीत के बाद सूर्यकुमार यादव का रिटायरमेंट को लेकर बड़ा बयान सामने आया है।

Suryakumar Yadav Retirement
X
फोटो सोर्स- AI
By Chitrsen Sahu

अहमदाबाद 09 मार्च 2026, भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर T20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 8 मार्च को न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया। वहीं अब रिटायरमेंट को लेकर सूर्यकुमार यादव का बड़ा बयान सामने आया है।

कैसा रहा कल का मैच ?

बता दें कि 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में T20 वर्ल्ड कप 2026 का फायनल मैच खेला गया। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और भारतीय टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 255 रन बना लिए। वहीं दूसरी पारी में न्यूजीलैंड की पूरी टीम 159 रनों पर ही घराशयी हो गई और भारतीय टीम ने T20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

सूर्यकुमार यादव ने रिटायरमेंट पर क्या कहा ?

T20 वर्ल्ड कप 2026 में जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने अपने रिटायरमेंट से पर्दा उठा दिया है। जीत के तुरंत बाद सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और रिटायरमेंट के सवाल पर कहा कि जब सब कुछ इतना अच्छा चल रहा है तो रिटायरमेंट के बारे में सोचने की क्या जरूरत है। अब ये साफ हो गया है कि सूर्यकुमार यादव का अभी रिटायरमेंट का कोई प्लान नहीं है।

क्या है आगे का प्लान ?

सूर्यकुमार यादव ने अपना फ्यूचर प्लान क्लियर करते हुए कहा की अभी वे कहीं नहीं जाने वाले हैं। वहीं सूर्यकुमार यादव ने अपने आगे के प्लान के बारे में बताते हुए कहा कि उनका अगला टारगेट ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतना है। साथ ही उनकी निगाहें 2028 के T20 वर्ल्ड कप पर है।

इंडिया ने T20 वर्ल्ड कप कब जीता था ?

2007 में भारतीय क्रिकेट टीम ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में T20 वर्ल्ड कप जीता था। इस दौरान भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 5 रनों से हराया था।

2024 में भारतीय क्रिकेट टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में T20 वर्ल्ड कप जीता था। इस दौरान भारतीय क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रनों से हराया था।

वहीं अब भारतीय क्रिकेट टीम ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में T20 वर्ल्ड कप 2026 जीता है। इस दौरान भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हरा दिया।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story