Begin typing your search above and press return to search.

बड़ी खबर: एमएस धोनी के खिलाफ झारखंड हाउसिंग बोर्ड की कार्रवाई, जानिए क्या है पूरा मामला

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को झारखंड स्टेट हाउसिंग बोर्ड ने नोटिस जारी किया है। साथ ही उनसे 15 दिनों के अंदर जवाब मांगा गया है।

MS DHONI
X

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

By Chitrsen Sahu

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को झारखंड स्टेट हाउसिंग बोर्ड ने नोटिस जारी किया है। यह नोटिस रांची के हरमू इलाके में स्थित रेजिडेंशियल प्लॉट के गलत इस्तेमाल को लेकर भेजा गया है और 15 दिनों के अंदर जवाब मांगा गया है। हाउसिंग बोर्ड का साफ कहना है कि नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर प्लॉट का आवंटन रद्द कर दिया जाएगा।

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला रांची के हरमू इलाके में स्थित H-10A आवासीय प्लॉट से जुड़ा हुआ है। महेंद्र सिंह धोनी को, जो प्लॉट दिया गया था वह रेजिडेंशियल के मकसद से दिया गया था पर वहां पर पैथोलॉजी लैब संचालित किया जा रहा है। अधिकारियों ने इसे आवंटन का उल्लंघन बताया है। ऐसे में झारखंड स्टेट हाउसिंग बोर्ड ने नोटिस जारी कर 15 दिनों के अंदर जवाब मांगा है।

हाउसिंग बोर्ड ने नोटिस जारी कर क्या लिखा ?

झारखंड स्टेट हाउसिंग बोर्ड ने नोटिस जारी कर लिखा कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को जो प्लॉट दिया गया था वह रेजिडेंशियल के मकसद से दिया गया था, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी उस प्लॉट का इस्तेमाल कमर्शियल कामों के लिए कर रहे हैं। यह सरासर आवंटन का उल्लंघन है। ऐसे में नोटिस जारी कर 15 दिनों के अंदर जवाब मांगा गया है और संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर प्लॉट का आवंटन रद्द कर दिया जाएगा।

हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन ने क्या कहा ?

वहीं झारखंड स्टेट हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन संजय लाल पासवान का इस मामले में कहना है कि हाउसिंग बोर्ड ने लोगों के रहने के लिए जमीन दी थी, लेकिन लोग उसका इस्तेमाल कमर्शियल कामों के लिए कर रहे हैं। ऐसे में न सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी को बल्कि अधिकारियों, कर्मचारियों सहित अन्य लोगों को नोटिस जारी कर 15 दिनों के अंदर जवाब मांगा गया है। नोटिस पालन नहीं करने और संतोषजनक जवाब नहीं देने पर प्लॉट का आवंटन रद्द कर दिया जाएगा।

मां देवड़ी के शरण में MS धोनी

बता दें कि 28 मार्च से IPL 2026 का आगाज हो सकता है, लेकिन उससे पहले ही भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी शुक्रवार को झारखंड के प्रसिद्ध मां देवड़ी मंदिर में माथा टेकने पहुंचे। यहां उन्होंने अपने परिवार के साथ पूजा-अर्चना की। बताया जा रहा है कि MS धोनी आईपीएल से पहले ही मां देवड़ी में पूर्जा अर्चना करने आते हैं।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story