Begin typing your search above and press return to search.

MS Dhoni Viral Video: ड्राइवर बने MS धोनी: इस स्टार खिलाड़ी को कार में बिठाकर छोड़ने पहुंचे होटल, देखिए...

MS Dhoni Viral Video: ड्राइवर बने MS धोनी: इस स्टार खिलाड़ी को कार में बिठाकर छोड़ने पहुंचे होटल, देखिए...

MS Dhoni Viral Video: ड्राइवर बने MS धोनी: इस स्टार खिलाड़ी को कार में बिठाकर छोड़ने पहुंचे होटल, देखिए...
X
By Gopal Rao

MS Dhoni Viral Video: नईदिल्ली। भारतीय टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले के लिए रांची पहुंच गई है। टेस्ट सीरीज के बाद अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। जिसका पहला मुकाबला 30 नवंबर को रांची में होगा। लेकिन इसी बीच भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े सितारे महेंद्र सिंह धोनी का एक चौंका देने वाली वीडियो सामने आई है। जिसे देख उनके फैंस भी हैरान रहा गए है।

दरअसल, भारतीय टीम के दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने गुरुवार 27 नवंबर को रांची में अपने घर पर सुपरस्टार विराट कोहली को डिनर पर बुलाया। गुरुवार शाम को विराट कोहली रांची में धोनी के घर गए। वहां उन्होंने डिनर किया। जिसके बाद महेंद्र सिंह धोनी खुद कार चलाकर विराट कोहली को टीम होटल छोड़ने गए। वायरल वीडियो में धोनी कार चला रहे हैं और आगे वाली सीट पर ही विराट कोहली बैठे हैं। इससे रीयूनियन ऑफ द ईयर भी कहा जा रहा है। विराट ने धोनी की कप्तानी में ही भारत के लिए डेब्यू किया था और धोनी के बाद विराट ही तीनों फॉर्मेट में टीम के कप्तान बने थे। विराट कोहली बुधवार को ही लंदन से भारत लौटे हैं। वह लंबे समय बाद रांची में कोई मैच खेलने वाले हैं। पिछले साल भारतीय टीम ने यहां इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला खेला था। हालांकि बेटे के जन्म की वजह से विराट उस सीरीज का हिस्सा नहीं थे। यहां देखिए वीडियो...

बता दें कि, साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम को तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। इस सीरीज में केएल राहुल के पास टीम की कमान है। नियमित कप्तान शुभमन गिल को टेस्ट सीरीज के दौरान गर्दन में दिक्कत हो गई थी। इसकी वजह से वह वनडे सीरीज नहीं खेल रहे। टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर ऑस्ट्रेलिया में चोटिल हो गए थे। यही वजह है कि राहुल के पास कमान है। विराट कोहली के साथ रोहित शर्मा भी इस सीरीज में हिस्सा ले रहे हैं। दो प्रमुख बल्लेबाज की गैरमौजूदगी की वजह से रोहित और विराट पर अतिरिक्त जिम्मेदारी रहने वाली है।


Gopal Rao

गोपाल राव: रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story