Begin typing your search above and press return to search.

IPL 2026 से पहले RCB का बड़ा कदम: 11 सीटें हमेशा रहेंगी खाली, जानिए आखिर क्यों लिया गया ये फैसला

IPL 2026: बेंगलुरु के एम चिन्नस्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले IPL और इंटरनेशनल मैचों में 11 सीटें हमेशा खाली रखी जाएंगी। इसके अलावा स्टेडियम के एंट्री गेट पर स्मारक पट्टिका (मेमोरियल प्लाक) लगाने के साथ ही मैच से पहले एक मिनट का मौन भी रखा जाएगा।

IPL 2026
X

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

By Chitrsen Sahu

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का आगाज 28 मार्च 2026 से होने जा रहा है, लेकिन उससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) ने बड़ी पहल की है। बेंगलुरु के एम चिन्नस्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले IPL और इंटरनेशनल मैचों में 11 सीटें हमेशा खाली रखी जाएंगी। इसके अलावा स्टेडियम के एंट्री गेट पर स्मारक पट्टिका (मेमोरियल प्लाक) लगाने के साथ ही मैच से पहले एक मिनट का मौन भी रखा जाएगा। पिछले साल एम चिन्नस्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ में जान गंवाने वाले 11 लोगों को श्रद्धांजली देने के लिए यह फैसला लिया गया है।

कब और कैसे मची थी भगदड़ ?

बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 4 जून 2025 में पहली IPL ट्रॉफी जीती थी। जीत के बाद जश्न के दौरान एम चिन्नस्वामी स्टेडियम के बाहर बड़ी मात्रा में भीड़ उमड़ी थी, तभी वहां भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं अब IPL 2026 से पहले फ्रेंचाइजी ने भगदड़ में जान गंवाने वाले 11 लोगों के सम्मान में कुछ बड़े बदलाव करने का फैसला लिया है।

IPL 2026 से पहले क्या फैसला लिया गया ?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) ने फैसला लिया है कि IPL और इंटरनेशनल मैचों में 11 सीटें हमेशा खाली रखी जाएंगी। साथ ही मैच से पहले एक मिनट का मौन भी रखा जाएगा। इसके अलावा स्टेडियम के एंट्री गेट पर स्मारक पट्टिका (मेमोरियल प्लाक) बनाया जाएगा। इस स्मारक पट्टिका को एंट्री गेट के पास लगाया जाएगा, ताकि यह जगह हमेशा श्रद्धांजलि का प्रतीक बनी रहे।

KSCA अध्यक्ष ने की पुष्टी

कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) के अध्यक्ष वेंकटेश प्रसाद ने इसकी पुष्टी करते हुए कहा कि दुखद घटना को याद करना भी पीड़ादायक है, लेकिन काफी समय से स्मारक बनाने पर चर्चा चल रही थी। 11 लोगों की याद को सम्मान देना जरूरी है, न कि पुराने जख्मों को कुरेदना।

20 मैचों का शेड्यूल जारी

बता दें कि 4 दिन पहले ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के शुरुआती 20 मैचों का शेड्यूल जारी किया था। 28 मार्च को IPL 2026 आगाज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के मुकाबले से होगा। यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नस्वामी स्टेडियम में शाम 7 बजकर 30 मिनट में शुरु होगा।

IPL 2026 का पूरा शेड्यूल

  1. RCB vs SRH- 28 मार्च- शनिवार- 7:30 PM- बेंगलुरु
  2. MI vs KKR- 29 मार्च-रविवार-7:30 PM मुंबई
  3. RR vs CSK- 30 मार्च-सोमवार-7:30 PM-गुवाहाटी
  4. PBKS vs GT- 31 मार्च-मंगलवार-7:30 PM-मुल्लांपुर
  5. LSG vs DC- 1 अप्रैल-बुधवार-7:30 PM-लखनऊ
  6. KKR vs SRH- 2 अप्रैल-गुरुवार-7:30 PM-कोलकाता
  7. CSK vs PBKS - 3 अप्रैल-शुक्रवार-7:30 PM-चेन्नई
  8. DC vs MI- 4 अप्रैल-शनिवार-3:30 PM-दिल्ली
  9. GT vs RR- 4 अप्रैल-शनिवार- 7:30 PM-अहमदाबाद
  10. SRH vs LSG- 5 अप्रैल-रविवार-3:30 PM-हैदराबाद
  11. RCB vs CSK-5 अप्रैल-रविवार-7:30 PM- बेंगलुरु
  12. KKR VS PBKS- 6 अप्रैल-सोमवार-7:30 PM-कोलकाता
  13. RR vs MI- 7 अप्रैल-मंगलवार- 7:30 PM - गुवाहाटी
  14. DC vs GT- 8 अप्रैल-बुधवार-7:30 PM-दिल्ली
  15. KKR vs LSG- 9 अप्रैल-गुरुवार-7:30 PM-कोलकाता
  16. RR vs RCB-10 अप्रैल-शुक्रवार-7:30 PM-गुवाहाटी
  17. PKS VS SRH - 11 अप्रैल-शनिवार-3:30 PM-मुल्लांपुर
  18. CSK vs DC- 11 अप्रैल-शनिवार-7:30 PM-चेन्नई
  19. LSG vs GT-12 अप्रैल-रविवार-3:30PM- लखनऊ
  20. MI vs RCB- 12 अप्रैल- रविवार-7:30 PM-मुंबई

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story