New Guideline : BCCI ने IPL के लिए जारी की नई गाइडलाइन, स्लीवलेस जर्सी पर रोक, इन नियमों का भी करना होगा पालन, नहीं तो..
New Guideline : नये गाइडलाइन के मुताबिक अब प्लेयर्स को मैच के बाद होने वाले प्रेजेंटेशन के दौरान स्लीवलेस जर्सी नहीं पहननी होगी। साथ ही क्रिकेटर्स प्रैक्टिस सेशन के लिए हमेशा टीम बस में ही ट्रेवल करेंगे।

इमेज सोर्स - गूगल
New Guideline : IPL 2026 के आगाज से पहले सभी क्रिकेटर्स के लिए BCCI ने गाइडलाइन जारी कर दिया है। इस नये गाइडलाइन के मुताबिक अब प्लेयर्स को मैच के बाद होने वाले प्रेजेंटेशन के दौरान स्लीवलेस जर्सी नहीं पहननी होगी। साथ ही क्रिकेटर्स प्रैक्टिस सेशन के लिए हमेशा टीम बस में ही ट्रेवल करेंगे।
IPL के लिए जारी की नई गाइडलाइन
BCCI की तरफ से जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक अब खिलाड़ी प्रेजेंटेशन के दौरान बिना बांह वाली टी-शर्ट नहीं पहन सकेंगे। अगर वे पहनते हैं तो पहले उन्हें चेतावनी दी जाएगी और फिर दोबारा गलती करने पर जुर्माना लगाया जाएगा।
वहीं, दूसरे गाइडलाइन के मुताबिक क्रिकेटर्स अभ्यास सत्र के लिए टीम बस में ही ट्रेवल करेंगे। फैमिली को अलग गाड़ी से आना होगा। साथ ही सर्वाधिक रन और विकेट लेने वाले क्रिकेटर्स को अनिवार्य रूप से नारंगी और बैंगनी कैप पहननी होगी। जो प्लेयर कैप नहीं पहनते हैं, उनसे गुजारिश की जाएगी कि शुरुआती दो ओवर्स तक कैप पहने, जबतक लाइव टेलीकास्ट न हो जाए।
बीसीसीआई के नये गाइडलाइन इसप्रकार हैं :
- हर टीम को प्रैक्टिस एरिया में दो नेट मिलेंगे। रेंज हिटिंग के लिए मेन फील्ड पर ही साइड में एक विकेट मिलेगा।
- वानखेड़े स्टेडियम में एक ही वक्त पर अभ्यास करने वाली दोनों टीमों को दो-दो विकेट मिलेंगे।
- अगर एक टीम किसी विकेट पर प्रैक्टिस खत्म कर लेती है तो उस विकेट पर दूसरी टीम प्रैक्टिस नहीं कर सकेगी।
- ओपेने नेट सेशन की इजाजत नहीं।
- मैच वाले दिन अभ्यास नहीं
- मैच वाले दिन मेन ग्राउंड पर कोई फिटनेस टेस्ट नहीं होगा।
- जर्सी नंबर में बदलाव होने पर 24 घंटे पहले देनी होगी सूचना
- LED बोर्ड के पास क्रिकेटर्स के बैठने पर बैन
- होम टीम के पहले मैच से 4 दिन पहले उस पिच पर ट्रेनिंग बंद
