जीत के बाद रोमांटिक हुए हार्दिक-माहिका: T20 वर्ल्ड कप के स्टेज पर लेटे, माहिका ने गले लगाकर दिया विक्ट्री किस
स्टेडियम में एंट्री मारते ही माहिका ने सबसे पहले हार्दिक को गले लगाया। इसके बाद हार्दिक को गाल पर विक्ट्री किस दिया।

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news
T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम से हार्दिक और माहिका का रोमांटिक मोमेंट वीडियो-फोटो सामने आए हैं, जिसमें माहिका हार्दिक को किस और हग करते हुए नजर आ रही है। साथ ही दोनों साथ में मस्ती करते हुए भी नजर आ रहे हैं।
रोमांटिक मूमेंट ने जीता फैंस का दिल
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 8 मार्च को T20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर जीत हासिल की। टीम इंडिया की जीत के बाद माहिका दौड़कर स्टेडियम में पहुंच गई और हार्दिक के साथ जीत का जश्न मनाया। हार्दिक और माहिका के इस रोमांटिक मूमेंट ने फैंस का दिल जीत लिया।
माहिका ने हार्दिक को दिया विक्ट्री किस
स्टेडियम में एंट्री मारते ही माहिका ने सबसे पहले हार्दिक को गले लगाया। इसके बाद हार्दिक को गाल पर विक्ट्री किस दिया। इस दौरान हार्दिक ने अपने कंधों पर तिरंगा लपेट रखा था, जो अब चर्चा का विषय बन गया है।
T20 वर्ल्ड कप के स्टेज पर लेटकर की बातें
हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हार्दिक और माहिका T20 वर्ल्ड कप के स्टेज पर लेटे हुए हैं। इतना ही नहीं वे एक दूसरे से कभी लेटकर तो कभी बैठकर बाते भी कर रहे हैं। हार्दिक और माहिका का ये वीडियो पूरे सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
हार्दिक ने किसे दिया जीत का श्रेय
वहीं हार्दिक पांड्या ने अपनी जीत का श्रेय माहिका शर्मा को दिया है। उन्होंने कहा कि जब से माहिका मेरी लाइफ में आई है सब कुछ अच्छा हो रहा है। एक के बाद एक जीत मिल रही है। मैंने उनसे पहले ही कह दिया था कि चिंता मत करो ट्रॉफी हम ही लाएंगे।
