Begin typing your search above and press return to search.

पति के कई अफेयर है...पूर्व क्रिकेटर अमित मिश्रा की पत्नी गरिमा तिवारी ने लगाए आरोप, 1 करोड़ हर्जाना के साथ की ये मांग

मॉडल गरिमा तिवारी ने पति अमित मिश्रा के साथ सास, ससुर, जेठ, जेठानी और ननद पर दहेज उत्पीड़न, आत्महत्या के लिए उकसाने के साथ मारपीट का आरोप लगाया है।

Amit Mishra wife Garima Tiwari
X

फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम

By Chitrsen Sahu

कानपुर 10 मार्च 2026, पूर्व IPL क्रिकेटर अमित मिश्रा की पत्नी मॉडल गरिमा तिवारी ने उनपर कई गंभीर आरोप लगाते हुए सोमवार को कानपुर के अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट में परिवाद दाखिल कराया है। गरिमा ने पति अमित मिश्रा, सास, ससुर, जेठ, जेठानी और ननद पर दहेज उत्पीड़न, आत्महत्या के लिए उकसाने के साथ मारपीट का आरोप लगाया है। गरिमा ने 1 करोड़ रुपए हर्जाने के साथ मासिक 50 हजार रुपए भत्ता, पति के घर में रहने का हक और गहने वापस देने की मांग की है।




क्या है पूरा मामला ?

मॉडल गरिमा तिवारी ने पति अमित मिश्रा, सास बीना मिश्रा, ससुर शशिकान्त मिश्रा, जेठ अमर मिश्रा, जेठानी रितु मिश्रा और ननद स्वाती मिश्रा के खिलाफ कानपुर के अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट में परिवाद दाखिल कराया है। इसमें उसने सभी पर दहेज उत्पीड़न, आत्महत्या के लिए उकसाने के साथ मारपीट का भी आरोप लगाया है।

गरिमा-अमित की जान पहचान कैसे और कब हुई?

मॉडल गरिमा तिवारी ने शिकायत में बताया कि 2020 में इंस्टाग्राम पर उसकी पहचान अमित मिश्रा के साथ हुई थी। कुछ महीने बाद ही अमित ने गरिमा को प्रपोज किया। इसके बाद दोनों ने 26 अप्रेल 2021 में कानपुर क्लब में शादी की। इस दौरान अमित के घर वालों ने दहेज में होंडा सिटी कार और 10 लाख कैश की मांग की। ढाई लाख देने के बाद उन्होंने विदाई के लिए हामी भरी।

क्या-क्या आरोप लगाए ?

शादी के बाद से ही पति अमित मिश्रा, सास बीना मिश्रा, ससुर शशिकान्त मिश्रा, जेठ अमर मिश्रा, जेठानी रितु मिश्रा और ननद स्वाती मिश्रा गरिमा को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। अमित भी उसके साथ मारपीट करने लगा। इस दौरान उसे पता चला कि अमित के कई लड़कियों के साथ अवैध संबंध है और वो उसके सामने ही उनसे बाते किया करता था। इतना ही नहीं उसे आत्महत्या के लिए उकसाया जाता था।

गरिमा ने क्या मांग की ?

2024 में ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया, जिसके बाद उसने फीलखाना थाने, SP-DCP और पुलिस कमिश्नर से भी शिकायत की, लेकिन FIR दर्ज नहीं की गई। इसलिए उसने 9 मार्च को कानपुर के अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट में परिवाद दाखिल कराया। गरिमा ने 1 करोड़ रुपए हर्जाने के साथ मासिक 50 हजार रुपए भत्ता, पति के घर में रहने का हक और गहने वापस देने की मांग की है।

कौन है अमित मिश्रा ?

अमित मिश्रा पूर्व भारतीय IPL क्रिकेटर है। अमित मिश्रा का जन्म 11 नवंबर 1991 को उत्तर प्रदेश के कानपूर में हुआ। 2013-14 सीजन में उत्तर प्रदेश के लिए रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया। 2014 में राजस्थान रॉयल (RR) ने अमित को 10 लाख में खरीदा। 2023-24 में लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) के साथ आखिरी IPL खेला। वहीं अब अमित मिश्रा वर्तमान में कानपुर RBI बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर तैनात है।

कौन है गरिमा तिवारी ?

गरिमा तिवारी (35) कानपुर के बीरहाना रोड की रहने वाली है। गरिमा पेशे से तो मॉडल है और फोटो शूट, फैशन शो के साथ ही ब्रांड प्रमोशन का काम करती थी। पर उसने मानसिक परेशानियों के चलते मॉडलिंग छोड़ दी।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story