Begin typing your search above and press return to search.

Rashifal Aaj 12 January 2026 : सोमवार का राशिफल : आज चमकेगी इन राशियों की किस्मत, महादेव की कृपा से करियर और कारोबार में मिलेगी बड़ी सफलता

Rashifal Aaj 12 January 2026 : आज 12 जनवरी 2026, सोमवार का दिन है, कल की छुट्टी के बाद आज भागदौड़ फिर से शुरू हो गई है, लेकिन ग्रहों की अपनी अलग ही चाल चल रही है।

Rashifal Aaj 12 January 2026 : सोमवार का राशिफल : आज चमकेगी इन राशियों की किस्मत, महादेव की कृपा से करियर और कारोबार में मिलेगी बड़ी सफलता
X

Rashifal Aaj 12 January 2026 : सोमवार का राशिफल : आज चमकेगी इन राशियों की किस्मत, महादेव की कृपा से करियर और कारोबार में मिलेगी बड़ी सफलता

By Uma Verma

Rashifal Aaj 12 January 2026 : आज 12 जनवरी 2026, सोमवार का दिन है, कल की छुट्टी के बाद आज भागदौड़ फिर से शुरू हो गई है, लेकिन ग्रहों की अपनी अलग ही चाल चल रही है। आज का दिन मुख्य रूप से इस बारे में है कि आप काम के जोश में कहीं अपनी सेहत और रिश्तों को पीछे न छोड़ दें। तो चलिए, चाय की चुस्की के साथ जानते हैं कि आज आपकी राशि क्या बता रही है।

मेष राशि: आज सोमवार हैं और उसके साथ भविष्य की बड़ी प्लानिंग करने का भी अच्छा मौका है। करियर में मेहनत रंग लाएगी और पैसों का मामला आपके पक्ष में आएगा, लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी, बस एक ही सलाह है कि कोई भी फैसला हड़बड़ी में न लें, खासकर जब बात बड़े निवेश की हो, लकी रंग सफेद, जो आज आपको सुकून देगा।

वृषभ राशि: आज आपको एक्स्ट्रा इनकम के कुछ नए तरीके सूझ सकते हैं। ऑफिस में कोई सहकर्मी या सोशल मीडिया आपको नया बिजनेस आइडिया दे सकता है। सेहत के मामले में थोड़ा संभलकर रहें, बाहर का खाना आपको भारी पड़ सकता है, लव लाइफ में किसी की चिकनी-चुपड़ी बातों में आकर पार्टनर पर शक न करें, लकी रंग नीला है और सूर्य देव की पूजा जरूर करें।

मिथुन राशि: आज का दिन बहुत ज्यादा भागदौड़ का नहीं, बल्कि थोड़ा खुद के साथ बिताने का है। करियर में स्थिरता रहेगी, लेकिन अगर शॉपिंग पर जाने का मन है, तो बजट जरा टाइट रखना, लव लाइफ में थोड़ी अनबन हो सकती है। बड़े खर्चों को टाल देना ही समझदारी है, पहले से जो पैसे बचाए हैं, उन्हें सही जगह कैसे लगाना है, बस यही सोचें, लकी रंग पीला है।

कर्क राशि: आज आपकी कोई पुरानी टेंशन, खासकर पैसों को लेकर, खत्म हो सकती है, अगर कहीं पैसा फंसा हुआ था, तो आज उसके आने के योग बन रहे हैं, करियर में बॉस की तारीफ मिल सकती है। सेहत में सुधार होगा, बस एक बात का ध्यान रखें, दिखावे के लिए फिजूलखर्ची करना आप पर भारी पड़ सकती है, लकी रंग काला है और गाय को घास जरूर खिलाएं।

सिंह राशि : आज आप अपने आप को काफी एक्टिव महसूस करेंगे। जो लोग कला या डिजिटल काम से जुड़े हैं, उनके लिए आज करियर में कोई बड़ा मौका मिल सकता है, लव लाइफ में रोमांस बना रहेगा, जोश में होश न खोएं और निवेश करते वक्त घर के बड़ों की राय जरूर लें, भोलेनाथ का नाम लेकर दिन की शुरुआत करें, लकी रंग नारंगी है और तिल का दान करें।

कन्या राशि: आज सोमवार का दिन है फिर भी आपका दिमाग पुरानी बातों और काम की टेंशन में लगा रहेगा, बेहतर होगा कि आज कोई बड़ा आर्थिक फैसला न लें और पुरानी गलतियों से सबक ले। लव लाइफ में पार्टनर को समय दें, ड्राइविंग करते वक्त लापरवाही बिल्कुल न करें, चोट लगने का डर है, लकी रंग हरा है, सूर्य देव की पूजा करें और माता-पिता की सेवा करें।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए काफी पॉजिटिव रहने वाला है। जिस प्रोजेक्ट पर आप लंबे समय से काम कर रहे थे, आज वो क्लियर हो जायेगा। लव लाइफ में कोई बड़ा सरप्राइज मिल सकता है। आपको शादी का प्रपोजल आ सकता हैं, पैसा बचाने की कोसिस करें। सेहत के मामले में दिन अच्छा है। लकी रंग सफेद है और भोलेनाथ की पूजा जरूर करें।

वृश्चिक राशि : आज आपके दरवाजे पर करियर के नए अवसर दस्तक दे सकते हैं। अगर कहीं निवेश करने का मन बना रहे हैं, तो आज का दिन बहुत शुभ है, पार्टनर के साथ तालमेल अच्छा रहेगा, बस इमोशन में बहकर कोई बड़ा वादा न करें। धैर्य रखें, फल मीठा होगा। लकी रंग पीला है और आज आपको गरीबों को गरम कपड़े दान करने चाहिए। और शनिदेव की पूजा करनी चाहिए

धनु राशि: आज आपके लिए सोचने का दिन है। अपनी पुरानी आदतों और खर्चों पर एक बार फिर से नजर डालें, बड़ी खरीदारी को आज के लिए टाल दें और परिवार के साथ समय बिताएं, लव लाइफ में पार्टनर का सहयोग मिलेगा। आज मूड आपका अच्छा रहेगा। लकी रंग गुलाबी है, बच्चों और बड़ों का ध्यान रखें और गौ माता की सेवा करें। जबरन किसी उलझन में न फंसे

मकर राशि: आज आप अपनी फाइनेंशियल स्थिति को लेकर काफी कॉन्फिडेंट रहेंगे। करियर में कुछ ऐसा हो सकता है जिससे आपको ऐसा लगेगा की आपकी पुरानी मेहनत अब रंग ला रही है। सेहत में ऊर्जा बनी रहेगी। परिवार का पूरा साथ रहेगा। आज सूर्यदेव को जल जरूर चढ़ाएं, लकी रंग जमुनी है। आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला हैं

कुंभ राशि: आप दुनिया क्या कह रही है, उसे छोड़ कर अपनी अंतरात्मा पर ज्यादा भरोसा रखें। करियर में आज मूड थोड़ा ऊपर-नीचे हो सकता है, इसलिए निवेश बहुत सोच-समझकर करें। लव लाइफ में भरोसा पार्टनर पर बनाए रखें, सेहत के लिहाज से अपने आंखों का ध्यान रखें। लकी रंग नीला है, जो भी करें, शांत मन से करें।

मीन राशि: आज पैसों के मामले में सुनो सबकी, और करो अपने मन की वाला फार्मूला अपनाएं। करियर में अगर कोई उलझन हो तो किसी जानकार से सलाह लेना आपके लिए अच्छा होगा, लव लाइफ सुखद रहेगी, जब भी घर से बाहर निकलें, माता-पिता का आशीर्वाद लेकर निकलें, लकी रंग केसरिया है, अपनों का ध्यान रखें और भोलेनाथ की पूजा करें। व्यर्थ की चिंता आपको नही करनी चाहिए

Uma Verma

Uma Verma is a postgraduate media professional holding MA, PGDCA, and MSc IT degrees from PTRSU. She has gained newsroom experience with prominent media organizations including Dabang Duniya Press, Channel India, Jandhara, and Asian News. Currently she is working with NPG News as acontent writer.

Read MoreRead Less

Next Story