Begin typing your search above and press return to search.

पीएम नरेंद्र मोदी आएंगे सीएम के शपथ ग्रहण में, PMO से टाईम फायनल होने पर तय होगा शपथ कार्यक्रम, विष्णुदेव साय बोले...

पीएम नरेंद्र मोदी आएंगे सीएम के शपथ ग्रहण में, PMO से टाईम फायनल होने पर तय होगा शपथ कार्यक्रम, विष्णुदेव साय बोले...
X

pm modi

By Sandeep Kumar Kadukar

रायपुर। विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के छठवें मुख्यमंत्री बन गए हैं। आज दोपहर विधायक दल की बैठक के बाद उनके नाम का ऐलान किया गया। इसके बाद उन्होंने राजभवन जाकर सरकार बनाने की दावेदारी पेश कर दी। राज्यपाल ने अब से कुछ देर पहले उन्हें छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री नियुक्त कर दिया है। अब शपथ ग्रहण के बाद वे राजकाज संभाल लेंगे।

विष्णुदेव साय का मंत्रिमंडल कैसा होगा, उसका स्वरूप अभी सामने नहीं आया है। शपथ ग्रहण का डेट भी अभी तय नहीं हुआ है। चूकि शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आएंगे, लिहाजा पीएमओ से उनका कार्यक्रम फायनल होने पर शपथ ग्रहण की तारीख की घोषणा कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री नियुक्त होने के बाद विष्णुदेव साय ने आज शाम मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि शपथ ग्रहण के लिए प्रधानमंत्री को न्योता भेजा जा रहा है। उनका प्रोग्राम तय होने के बाद शपथ ग्रहण का डेट तय हो जाएगा।

Vishnu deo Sai New CM of Chhattisgarh: विष्‍णुदेव बने छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री: पंच से मुख्यमंत्री तक का सियासी सफर साय का, बड़े पदों पर रहने के बाद भी गांव नहीं छोड़ा, जानिए उनके बारे में सब कुछ

Vishnu deo Sai New CM of Chhattisgarh: रायपुर। छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत दर्ज करने के बाद बीजेपी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रुप में प्रदेश के आदिवासी नेता विष्णुदेव साय पर दांव लगाया है। भाजपा ने यहां चुनाव से पहले किसी को सीएम के चेहरे को पेश नहीं किया था। पूरा चुनाव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चेहरे पर लड़ा गया। लेकिन जीत के बाद एक हफ्ते तक रायपुर से दिल्ली तक सीएम के चेहरे को लेकर मंथन का दौर चला। अब पार्टी ने इस रेस में आदिवासी समाज से आने वाले विष्णुदेव साय के नाम पर मुहर लगा दी है। पढ़ें पूरी खबर...

Chhattisgarh Chief Minister Vishnudev Sai: 26 साल में बन गए थे विधायक, जानिये छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जीवन के अनछूए पहलु

Chhattisgarh Chief Minister Vishnudev Sai: रायपुर। विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ की कुनकुरी इलाके के कांसाबेल से लगे बगिया गांव के रहने वाले मूलतः किसान हैं। राज्य में आदिवासी समुदाय की आबादी सबसे अधिक है और वे इसी समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनकी गिनती रमन सिंह के करीबी लोगों में होती है। पढ़ें पूरी खबर...

Sandeep Kumar Kadukar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story