Municipal Election Counting: मतगणना कल: सुबह 9 बजे से शुरू होगी वोटों की गिनती, पहले गिने जाएंगे डाक मतपत्र
Municipal Election Counting: निकाय चुनाव के लिए कल मतगणना होगी। प्रदेश के सभी जिला मुख्यालया में सुबह 9 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। सबसे पहले डाक मतपत्र गिने जाएंगे।

Municipal Election Counting: रायपुर। नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के लिए शनिवार को वोटों की गिनती होगी। इसकी तैयारी सभी जिला मुख्यालयों में पूरी कर ली गई है। 10 नगर निगम, 49 नगर परिषद और 114 नगर पंचायतों के लिए 11 फरवरी को मतदान हुआ था। इसमें 72.19 प्रतिशत मतदान हुआ था। मेयर, अध्यक्ष और पार्षद पद के 10 हजार 422 प्रत्याशी मैदान में हैं।
राजधानी रायपुर के सेजबहार स्थित स्ट्राग रूम में मतगणना सुबह 9 बजे से शुरू होगी। सबसे पहले डाक मत पत्रों की गिनती होगी। इसके पश्चात साढ़े 9 बजे से ईवीएम मशीन से मतों की गणना होगी। 70 वार्डों में हुए मतदान के लिए लगभग 15 राउंड में गिनती की जाएगी। इसके लिए 104 मतगणना टेबल लगाए गए है। साथ ही पोस्टल बैलेट की गणना के लिए 10 टेबल सुनिश्चित की गई है।
कोरिया में सबसे ज्यादा वोटिंग
कोरिया जिला में सर्वाधिक 85 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं, सबसे कम वोटिंग 51.37 प्रतिशत बिलासपुर में हुआ है। वोटिंग के मामले में बिलासपुर के बाद नंबर रायपुर का है। यहां 52.75 प्रतिशत वोट डाले गए हैं। राज्य के सात जिलों में पुरुषों की तुलना में महिलाओं ने ज्यादा मतदान किया है।
Live Updates
- 15 Feb 2025 5:08 AM
ताजा अपडेट
राजनांदगांव में मधुसूदन यादव 16 हजार वोट से आगे चल रहे हैं।
अकलतरा में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी की जीत।
कवर्धा की बोडला नगर पंचायत सीट पर बीजेपी प्रत्याशी की जीत।
राजनांदगांव की बहादुर नगर पंचायत में बीजेपी की जीत।
शिवरीनारायण में अध्यक्ष पद पर बीजेपी की जीत।
- 15 Feb 2025 5:05 AM
सुबह 10:30 बजे की स्थिति
10 नगर निगमों में मतगणना चल रही है। सभी 10 सीटों पर बीजेपी के प्रत्याशी आगे हैं। रायपुर में मनील चौबे 8 हजार वोट से आगे हो गई हैं। बिलासपुर में पूजा विधानी भी 8 हजार वोट से आगे हैं।
49 नगर पालिका परिषदों में मतगणना चल रही है। इसमें 30 पारिषदों का रुझान आ चुका है। 30 में से 21 स्थानों पर बीजेपी, 5 पर कांग्रेस और 4 पर निर्दलीय प्रत्याशी आगे हैं।
114 नगर पंचायतों में से 49 का रुझान आ चुका है। 35 में बीजेपी 11 में कांग्रेस और 4 में निर्दलीय प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।
- 15 Feb 2025 5:01 AM
बिलासपुर में बीजेपी की पूजा विधानी 8 हजार वोट से आगे
बिलासपुर नगर निगम में बीजेपी प्रत्याशी पूजा विधानी 8 हजार वोट से आगे चल रही हैं।
कोरबा में बीजेपी महापौर प्रत्याशी संजी देवी 10 हजार वोट से आगे।
रायपुर नगर निगम में बीजेपी की मेयर प्रत्याशी मनील चौबे 4 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रही हैं।
- 15 Feb 2025 4:58 AM
रायगढ़ में जीवर्धन 25 हजार वोट से आगे
रायगढ़ नगर निगम में बीजेपी प्रत्याशी जीवर्धन चौहान 25 हजार वोट से आगे चल रहे हैं।
बागबाहरा नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी खिलेश्वरी की जीत।
बचेली नगर पंचायत में बीजेपी प्रत्याशी राजू जयासवाल की जीत।
- 15 Feb 2025 4:53 AM
जशपुर में युवराज यशप्रताप सिंह जूदेव की जीत कांग्रेस प्रत्याशी की जमानत जब्त
युवराज यशप्रताप सिंह जूदेव जशपुर मे कांग्रेस की जमानत जब्त करवाई और सबसे ज्यादा वोट से जीते।
- 15 Feb 2025 4:45 AM
सभी 10 नगर निगमों में बीजेपी आगे
प्रदेश के सभी चुनावी 10 नगर निगमों में अब बीजेपी प्रत्याशी आगे हो गए हैं। 9 नगर निगम में पहले से ही बीजेपी के प्रत्याशी आगे चल रहे थे। एक मात्र अंबिकापुर नगर निगम में कांग्रेस के प्रत्याशी अजय तिर्की आगे चल रहे थे, लेकिन अब वे भी बीजेपी की मजुषा भगत से पीछे हो गए हैं।
रायपुर में बीजेपी की मनील चौबे 33 सौ से ज्यादा वोट से आगे चल रही हैं। रायपुर में पूर्व महापौर एजाज ढेबर अपने वार्ड में आगे चल रहे हैं।
जगदलपुर नगर निगम में बीजेपी के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। जगदलपुर से कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री मलकित सिंह प्रत्याशी हैं।
राजनांदगांव में बीजेपी के महापौर प्रत्याशी मधुसूदन यादव 7 हजार वोट से आगे चल रहे हैं।
- 15 Feb 2025 4:39 AM
गौरेला में बीजेपी और तखतपुर में कांग्रेस आगे। सक्ती नगर पालिक में निर्दलीय प्रत्याशी आगे हैं।
- 15 Feb 2025 4:32 AM
अंबागढ़ चौकी नगर पंचायत अध्यक्ष में निर्दलीय प्रत्याशी अनिल मानिकपुरी जीते
1 खेदीबाई अमिला (कांग्रेस)
2 सुरेश नेताम (भाजपा)
3 रितेश मेश्राम(कांग्रेस)
4 दिलीप कुम्भकार(भाजपा)
5ईश्वरीय धुर्वे(भाजपा)
6विनोद डेहरिया(निर्दलीय)
7गोपीचंदा देवांगन(कांग्रेस)
8उषा यादव(भाजपा)
9 मुकेश सिन्हा(कांग्रेस)
10 झारनेश(कांग्रेस)
11 कविता यादव(भाजपा)
12 किसुन पटेल(भाजपा)
13 उमाशंकरनिषाद(निर्दलीय)
14 पवन गुप्ता(भाजपा)
15कासीनिषाद(भाजपा)
- 15 Feb 2025 4:31 AM
नगर पंचायत नगरी
नगर पंचायत नगरी में नगर पंचायत अध्यक्ष पद से भाजपा के बलजीत छाबड़ा की जीत। 2800 मत प्राप्त किया। 300 मतों से विजयी।
भाजपा पार्षद - 10 की जीत
कांग्रेस - 4
निर्दलीय - 1