Begin typing your search above and press return to search.

बालोद जंबूरी, शिक्षकों को नौकरी से बाहर निकालने और स्कूलों में वोकेशनल कोर्स की सामग्री खरीदी का सदन में गूंजेगा मामला, स्कूल शिक्षा मंत्री, PWD और उद्योग मंत्री को देने होंगे जवाब

Chhattisgarh Vidhansabha Budget Session 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। प्रश्नकाल के दौरान बालोद में हुए जंबूरी के दौरान किए गए खर्च का हिसाब, स्कूलों को वोकेशनल कोर्स की सामग्री खरीदी और प्रदेश में संचालित आत्मानंद स्कूलों के शिक्षकों को नौकरी से बाहर निकालने जाने का मुद्दा गूंजेगा।

बालोद जंबूरी, शिक्षकों को नौकरी से बाहर निकालने और स्कूलों में वोकेशनल कोर्स की सामग्री खरीदी का सदन में गूंजेगा मामला, स्कूल शिक्षा मंत्री, PWD और उद्योग मंत्री को देने होंगे जवाब
X

इमेज सोर्स- NPG News

By Radhakishan Sharma

रायपुर 11 मार्च 2026, छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। प्रश्नकाल के दौरान बालोद में हुए जंबूरी के दौरान किए गए खर्च का हिसाब, स्कूलों को वोकेशनल कोर्स की सामग्री खरीदी और प्रदेश में संचालित आत्मानंद स्कूलों के शिक्षकों को नौकरी से बाहर निकालने जाने का मुद्दा गूंजेगा। विपक्ष और सत्ताधारी दल के सदस्यों ने महत्वपूर्ण मुद्दों पर सवाल किया है। स्कूल शिक्षा मंत्री, पीडब्ल्यूडी और उद्योग मंत्री को विधायकों के सवालों का जवाब देना होगा।

पढ़िए विधायकों ने किस तरह के सवाल दागे हैं

0 उमेश पटेल ने पूछा है :- बालोद में हुए स्काउट गाइड के रोवर रेंजर जंबूरी कार्यक्रम में किस-किस कार्य के लिए कितना-कितना खर्च किया गया? सामग्रीवार जानकारी देवें? कौन से फर्म को कितने का टेंडर दिया गया? क्या शर्त तय करने के लिए समिति बनी थी? क्या चहेतों को लाभ दिलाने के लिए टेन्डर बदलने संबंधी शिकायत प्राप्त हुई है ?

0 डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के ये सवाल: प्रदेश के कितने स्कूलों को वोकेशनल कोर्स की सामग्री खरीदी के लिये वर्ष 2024-25 से 31 जनवरी 2026 तक की अवधि तक में समग्र शिक्षा मिशन में कितनी कितनी राशि जारी की गई है? जिलेवार ब्यौरा दें? (ख) कंडिका "क" के मद में कौन-कौन से उपकरण/सामग्री खरीदी के लिये शासन स्तर से दिशा-निर्देश जारी किया गया व कब? (ग) कंडिका "क" की राशि से खरीदी के लिये क्या स्कूलों द्वारा भण्डार क्रय नियमों का पालन सुनिश्चित नहीं किए जाने की या बाजार मूल्य से अधिक राशि पर खरीदी करने की शिकायतें मिली हैं? हों तो उस पर अब तक क्या कार्यवाही की गई?

0 डॉ. चरण दास महंत ने पूछा है: प्रदेश में कुल कितने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय संचालित हैं? नर्सरी कक्षायें करने की स्वीकृति कब प्रदान की गई? उनमें से कितने विद्यालयों में प्री-प्रायमरी नर्सरी, के.जी.-1, एवं 2 की कक्षाएं प्रारंभ कर दी गई थी? कितने में वर्तमान स्थिति में प्री-प्रायमरी कक्षाएं चल रही हैं? कितनी गई हैं? जिलेवार जानकारी देवें? (ख) प्रश्नांश 'क' के अनुसार संचालित स्कूलों के नर्सरी कक्षाओं हेतु कितने शिक्षकीय एवं गैर शिक्षकीय पदों पर कितने संविदा कर्मचारियों की नियुक्ति की गई थी? जानकारी 1) प्रश्नांश 'ख' के अनुसार नर्सरी स्कूलों के कितने शिक्षकों एवं गैर शिक्षकीय पदधारियों को सेवा से किया गया? कितने को पृथक करने का नोटिस दिया गया? सेवा से पृथक करने के कारण सहित जिलेवार री देवें?

0 विक्रम उसेण्डी ये पूछा: कांकेर जिले के केंवटी-पखांजूर-बांदे-ईरपानार मार्ग में वर्तमान समय में कितने पुल-पुलिया जीर्ण-व्थति में हैं? (ख) क्या इन पुल-पुलियों के निर्माण कार्य की स्वीकृति हुई है? यदि हां तो कब से निर्माण कितनी लागत से किया जाना है? (ग) क्या इन पुल-पुलियों के संकरे होने एवं ठीक नहीं होने के चलते नों पर कई दुर्घटनाएं घटित हुई हैं? यदि हां तो क्या कोई वैकल्पिक व्यवस्था की गई है ?

0 राजेश मूणत ने ये सवाल पूछे: राज्य शासन ने किस योजना के तहत धनवंतरी मेडिकल स्टोर्स का आबंटन किया है? इसके संचालन हेतु क्या-क्या नियम शर्तों का प्रावधान है? (ख) धनवंतरी मेडिकल स्टोर्स के आबंटन के लिए क्या प्रक्रिया अपनाई गई थी? इसका आबंटन किस प्रकार हुआ? इस हेतु कितने आवेदन आये थे? उनमें से चयन करने की प्रक्रिया तथा शर्तें क्या थीं? (ग) यह किसके अधीन आता है? इसके आबंटन हेतु निविदा शर्ते तय करने वाले किस स्तर के अधिकारी थे? उनमें से मेडिकल विशेषज्ञ कितने थे?

0 शकुंतला सिंह पोर्ते के ये सवाल: क्या शासन को प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत अवैध शराब निर्माण एवं देशी-विदेशी मदिरा में मिलावट की शिकायतें प्राप्त हुई हैं? (ख) यदि हाँ, तो विगत दो वित्तीय वर्षों (2023-24, 2024-25) एवं अप्रैल, 2025 से दिसम्बर, 2025 तक कितनी शिकायतें प्राप्त हुईं तथा उन पर क्या-क्या कार्यवाही की गई? (ग) उक्त अवधि में मिलावटी शराब के कारण किसी प्रकार की जनहानि अथवा स्वास्थ्य संबंधी घटनाएँ घटित हुई हैं ? यदि हाँ, तो उनका विवरण दें? (घ) मिलावट करने वालों के विरुद्ध कितने प्रकरण पंजीबद्ध किए गए तथा कितने दोषियों पर दंडात्मक कार्यवाही की गई? (ङ) भविष्य में प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में मिलावटी शराब पर प्रभावी रोक लगाने हेतु शासन द्वारा क्या ठोस कदम उठाए जा रहे हैं? कितने दोषियों पर दंडात्मक कार्यवाही की गई? (ङ) भविष्य में प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में मिलावटी शराब पर प्रभावी रोक लगाने हेतु शासन द्वारा क्या ठोस कदम उठाए जा रहे हैं? स्थायी पूंजी निवेश अनुदान नियम/औद्योगिक नीति के अंतर्गत स्थायी पूंजी निवेश अनुदान की वसूली [वाणिज्य एवं उद्योग]

0 पुरन्दर मिश्रा ने पूछा है, क्या छ.ग. राज्य स्थायी पूंजी निवेश अनुदान नियम, 2014 एवं छ.ग. राज्य स्थायी पूंजी निवेश अनुदान नियम, 2019 के नियमों एवं अनुबंध के उल्लंघन करने वाले उद्योगों को दिये गये स्थायी निवेश पूंजी अनुदान वसूल किये जाने का प्रावधान है? यदि हां, तो क्या प्रावधान है ? (ख) क्या यह सही है कि 15 दिसंबर 2025 की स्थिति में प्रदेश के रायगढ़ एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला में औद्योगिक नीति 2014-2019 एव 2019-2024 के अंतर्गत स्थायी पूंजी निवेश अनुदान प्राप्त 263 उद्योगों ने अनुदान दिये जाने संबंधी नियमों एवं अनुबंध का उल्लंघन किया गया है ? (ग) प्रश्नांक 'ख' में स्थायी पूंजी निवेश अनुदान प्राप्त उद्योगों द्वारा नियमों एवं अनुबंध के उल्लंघन करने वाले उद्योगों से राशि वसूली के लिये भू-राजस्व अंतर्गत आर.आर.सी.जारी की गई है ? यदि नहीं की गई तो क्यों नहीं की गई तथा कब तक जारी की जायेगी ?

0 अनुज शर्मा ने पूछा है, क्या श्रम विभाग द्वारा कारखाना अधिनियम, 1948 व अन्य श्रम कानूनों के अतंर्गत माह नवम्बर, 024 से जनवरी, 2025 के मध्य में कारखाना निको जायसवाल इंडस्ट्रीज लिमिटेड, सिलतरा, रायपुर के विभिन्न भाग जैसे ब्लास्ट फर्नेस, पावर प्लांट, स्टील प्लांट तथा फ्लैट प्रोडक्ट डिवीजन में निरीक्षण किया गया था? यदि पं, तो इन निरीक्षणों के दौरान क्या-क्या कमियां पाई गई थी तथा इन पर क्या कार्यवाही की गई? (ख) प्रश्नांक क' अनुसार इन निरीक्षणों में जांच अधिकारी के द्वारा क्या किसी प्रकार का "प्रतिबंधात्मक आदेश" कारखाना बंधन को जारी किया गया था? यदि हां तो क्या? (ग) प्रश्नांक 'क' अनुसार निरीक्षण उपरांत जारी आदेश /मुझाव का पालन कारखाना प्रबंधन के द्वारा किया गया है अथवा नहीं? इसे पुनः कब परीक्षण कर किस अधिकारी ारा जांचा गया है?

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story