लेट्स गो द फाइनल ड्राइव... बिग बॉस फेम अनुराग ने किया सुसाइड अटेम्प्ट, इंस्टाग्राम पर लाइव आकर डिवाइडर पर चढ़ाई कार
भारत के टॉप मोटोव्लॉगर और बिग बॉस 17 फेम अनुराग डोभाल (UK07) ने सुसाइड की कोशिश की है। इंस्टाग्राम पर लाइव आकर 150 की स्पीड में उन्होंने अपनी कार को डिवाइडर पर चढ़ा दी।

देहरादून 08 मार्च 2026, भारत के टॉप मोटोव्लॉगर और बिग बॉस 17 फेम अनुराग डोभाल (UK07) ने सुसाइड की कोशिश की है। शनिवार रात यूपी में मेरठ हाइवे पर चलती कार में इंस्टाग्राम पर लाइव आकर उन्होंने खुद को कई थप्पड़ मारे और लेट्स गो द फाइनल ड्राइव कहते हुए कार को डिवाइड पर चढ़ा दी। इस घटना में अनुराग घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए मेरठ के शुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
150 की स्पीड में डिवाइडर पर चढ़ाई कार
यूपी में मेरठ हाइवे पर शनिवार रात अनुराग डोभाल ने आत्महत्या की कोशिश की। 150 की स्पीड में उन्होंने अपनी कार को डिवाइडर पर चढ़ा दी। ये सब उन्होंने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर किया, जिसको देखकर उनके फैंस के भी रोंगटे खड़े हो गए। इस घटना में अनुराग घायल हो गए हैं, जिसे इलाज के लिए मेरठ के शुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अनुराग ने वीडियो में क्या दावा किया ?
बता दें कि अनुराग डोभाल ने 4 मार्च को अपने यूट्यूब पर दो घंटे का वीडियो जारी किया था। अनुराग डोभाल ने व्लॉग में दावा किया है कि उनके परिवार ने प्यार से ज्यादा जाति (Caste) को अहमियत दी। उन्होंने पिछले साल अप्रैल में अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड रितिका चौहान से शादी की थी। अनुराग का आरोप है कि परिवार ने आज तक उनकी पत्नी को नहीं अपनाया और उसे घर में एक अलग कमरे में रखा जाता है। अनुराग ने रोते हुए कहा "मुझसे हाथ जुड़वाए गए, पैर पकड़ाए गए... मेरी शादी में मुझसे जबरदस्ती सॉरी बुलवाया गया। यहां तक कि मेरे दोस्त अर्पित ने भी कहा कि सॉरी कहोगे तभी शादी में आएंगे।"
अनुराग ने क्या आरोप लगाए ?
वीडियो में डिप्रेशन से जूझ रहे अनुराग ने खुलासा किया कि अब उनकी पत्नी रितिका भी उनका साथ छोड़ चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने भाई और एक अन्य सदस्य पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। अनुराग के मुताबिक उनके भाई ने सोशल मीडिया पर उन्हें एक्सपोज करने की धमकी देकर उनकी सारी संपत्ति, गाड़ियां और उनके डॉग्स (Dogs) तक छीन लिए हैं।
मौत के लिए किसे ठहराया जिम्मेदार ?
उन्होंने कहा, "मेरी मौत के जिम्मेदार मम्मी, पापा, भाई और श्रेया होंगे। मेरे पास अब कुछ नहीं बचा है। मैं बस सोना चाहता हूं, 5 दिन से कुछ खाया नहीं है। इस वीडियो के बाद शायद मैं गायब हो जाऊंगा।" अनुराग ने कहा कि वह मरने से पहले सारे सबूत अपलोड करना चाहते थे ताकि लोग सच जान सकें।
अनुराग डोभाल कौन हैं ?
बता दें कि अनुराग डोभाल भारत के टॉप मोटोव्लॉगर में शुमार है और बिग बॉस 17 में भी नजर आ चुके हैं। इतना ही नहीं अनुराग UK07 Rider के नाम से मशहूर है, जिनके यूट्यूब पर 7 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं, हमेशा अपनी लग्जरी बाइक्स और करोड़ों की नेटवर्थ के लिए जाने जाते रहे हैं। एक छोटे शहर से उठकर इतना बड़ा मुकाम हासिल करने वाले यूट्यूबर की इस हालत ने फैंस को झकझोर दिया है।
