'मेरी मौत के जिम्मेदार मम्मी-पापा और भाई...' Bigg Boss फेम Anurag Dobhal का रोते हुए वीडियो वायरल, परिवार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- 'ये मेरा आखिरी व्लॉग है'
Anurag Dobhal Latest Vlog: Bigg Boss 17 फेम और यूट्यूबर अनुराग डोभाल (UK07 Rider) का रोते हुए वीडियो वायरल। इंटरकास्ट मैरिज पर परिवार के टॉर्चर, प्रॉपर्टी विवाद और डिप्रेशन का किया खुलासा।

देहरादून/नई दिल्ली: 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) फेम और भारत के टॉप मोटोव्लॉगर्स में शुमार अनुराग डोभाल (UK07 Rider) का एक बेहद इमोशनल और परेशान करने वाला वीडियो सामने आया है। अपने लेटेस्ट व्लॉग में फूट-फूटकर रोते हुए अनुराग ने अपने ही परिवार पर मानसिक प्रताड़ना (Mental Torture) और इंटरकास्ट मैरिज की वजह से बेइज्जत करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने इस वीडियो को अपना 'आखिरी व्लॉग' बताते हुए फैंस की चिंता बढ़ा दी है।
इंटरकास्ट मैरिज बनी विवाद की जड़
अनुराग डोभाल ने व्लॉग में दावा किया है कि उनके परिवार ने प्यार से ज्यादा जाति (Caste) को अहमियत दी। उन्होंने पिछले साल अप्रैल में अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड रितिका चौहान से शादी की थी। अनुराग का आरोप है कि परिवार ने आज तक उनकी पत्नी को नहीं अपनाया और उसे घर में एक अलग कमरे में रखा जाता है। अनुराग ने रोते हुए कहा "मुझसे हाथ जुड़वाए गए, पैर पकड़ाए गए... मेरी शादी में मुझसे जबरदस्ती सॉरी बुलवाया गया। यहां तक कि मेरे दोस्त अर्पित ने भी कहा कि सॉरी कहोगे तभी शादी में आएंगे।"
'संपत्ति छीनी, पत्नी ने भी छोड़ा साथ'
वीडियो में डिप्रेशन से जूझ रहे अनुराग ने खुलासा किया कि अब उनकी पत्नी रितिका भी उनका साथ छोड़ चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने भाई और एक अन्य सदस्य पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। अनुराग के मुताबिक उनके भाई ने सोशल मीडिया पर उन्हें एक्सपोज करने की धमकी देकर उनकी सारी संपत्ति, गाड़ियां और उनके डॉग्स (Dogs) तक छीन लिए हैं।
'ये मेरा आखिरी व्लॉग है... मैं बहुत डिप्रेशन में हूं'
तकरीबन 7 महीने बाद अपने चैनल पर वीडियो अपलोड करने वाले अनुराग की हालत बेहद खराब नजर आ रही है। उन्होंने कहा, "मेरी मौत के जिम्मेदार मम्मी, पापा, भाई और श्रेया होंगे। मेरे पास अब कुछ नहीं बचा है। मैं बस सोना चाहता हूं, 5 दिन से कुछ खाया नहीं है। इस वीडियो के बाद शायद मैं गायब हो जाऊंगा।" अनुराग ने कहा कि वह मरने से पहले सारे सबूत अपलोड करना चाहते थे ताकि लोग सच जान सकें।
फैंस आए सपोर्ट में
अनुराग डोभाल (UK07 Rider), जिनके यूट्यूब पर 7 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं, हमेशा अपनी लग्जरी बाइक्स और करोड़ों की नेटवर्थ के लिए जाने जाते रहे हैं। एक छोटे शहर से उठकर इतना बड़ा मुकाम हासिल करने वाले यूट्यूबर की इस हालत ने फैंस को झकझोर दिया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स उनके सपोर्ट में उतर आए हैं। फैंस लगातार अपील कर रहे हैं कि ऐसे मुश्किल वक्त में अनुराग को स्ट्रॉन्ग रहना चाहिए और कोई गलत कदम नहीं उठाना चाहिए।
संपादकीय सलाह:
अगर आप लो फील कर रहे हैं या मन में सुसाइड जैसे नेगेटिव ख्याल आ रहे हैं, तो याद रखें कि आप अकेले नहीं हैं- मदद बस एक कॉल की दूरी पर है। अगर आप या आपका कोई दोस्त इस मुश्किल दौर से गुजर रहा है, तो बिना झिझक इन फ्री हेल्पलाइंस पर बात करें।
24/7 हेल्पलाइन नंबर्स (India):
- Tele MANAS: 14416 या 1800-891-4416 (सरकारी फ्री सेवा)
- Kiran Helpline: 1800-599-0019 (मिनिस्ट्री ऑफ सोशल जस्टिस)
- Vandrevala Foundation: +91-9999666555 (कॉल या WhatsApp पर उपलब्ध)
- Aasra: 022-27546669 (24 घंटे सुसाइड प्रिवेंशन सपोर्ट)
- Mpower 1on1: 1800-120-820050 (प्रोफेशनल काउंसलर्स से बात करें)
मदद के लिए वेबसाइट्स (Youth Focus):
- It’s OK to Talk: itsoktotalk.in (मेंटल हेल्थ अवेयरनेस और कहानियाँ)
- Outlive Chat: chat.outlive.in (युवाओं के लिए चैट-बेस्ड सपोर्ट)
याद रखें मदद मांगना कमजोरी नहीं बल्कि खुद को संभालने की ओर एक बड़ा और सही कदम है।
