Begin typing your search above and press return to search.

CG-MP-UP और बिहार समेत पूरे देश में बारिश की चेतावनी: आंधी-तूफान के साथ पड़ेंगे ओले, घर से निकलने से पहले जाने मौसम का हाल

पश्चिमी विक्षोभ का असर पूरे देश में देखने को मिल रहा है। लगभग सभी राज्यों में गरज-चमक के साथ ही आंधी-तूफान और बारिश भी हो रही है।

imd rain alert
X

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

By Chitrsen Sahu

नई दिल्ली 19 मार्च 2026, पूरे देश का मौसम इन दिनों पूरी तरह से बदल गया है। मार्च के महीने में लोगों को गरज-चमक के साथ ही आंधी-तूफान और बारिश का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर तो ओले भी गिर रहे हैं, जिसके कारण तापमान 2 से 9 डिग्री तक गिर गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग की माने तो 20 मार्च तक मौसम ऐसा ही रहेगा, तो चलिए जानते हैं कि आज का मौसम कैसा रहेगा ?

क्यों बदला मौसम ?

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ का असर पूरे देश में देखने को मिल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण देशभर में गरज-चमक, आंधी-तूफान, बारिश के साथ बर्फबारी और ओलावृष्टी भी देखने को मिल रही है। मौसम के बदले मिजाज के कारण न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आ गई है। 20 मार्च तक मौसम ऐसा ही रहेगा।

कहां-कहां बारिश का अलर्ट ?

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने छ्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, असम, मेघालय, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, दिल्ली और ओड़िशा में गरज-चमक, आंधी-तूफान, बारिश के साथ बर्फबारी और ओलावृष्टी की संभावना जताई है।

कौन से राज्य में कितने जिलों के लिए अलर्ट ?

  • राजस्थान- 9 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट
  • मध्यप्रदेश- 36 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट
  • छत्तीसगढ़- मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश की चेतावनी
  • उत्तर प्रदेश- 23 जिलों में बारिश का अलर्ट
  • बिहार- सभी जिलों में बारिश का येलो अलर्ट
  • हरियाणा- उत्तर और पूर्वी हिस्सों में बारिश का अलर्ट

तूफानी आंधी चलने की चेतावनी

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पश्चिम बंगाल, झारखंड और उत्तराखंड में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा और उत्तर प्रदेश, बिहार, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और ओड़िशा में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई है। साथ ही कहीं-कहीं पर आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। यह स्थिति 20 मार्च तक रहने की संभावना है।

IMD ने क्या सलाह दी ?

मौसम के बदलते मिजाज का असर लोगों की सेहत पर पड़ता है। मौसम में बदलाव के कारण सर्दी, खासी, बुखार और हाइपोथर्मिया जैसी समस्या होने लगती है। ऐसे में मौसम विभाग (IMD) ने सावधानी बरतने की सलाह दी है। खासकर बुजुर्गों और बच्चों का ख्याल रखने की अपील की गई है।


Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story