Begin typing your search above and press return to search.

CG-MP समेत पूरे देश में बारिश की चेतावनी: गरज-चमक के साथ बरसेंगे तूफानी बदरा, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज 5 राज्यों को छोड़कर पूरे देश में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। 20 मार्च तक मौसम ऐसा ही रहेगा।

Weathe Update
X

npg.news

By Chitrsen Sahu

नई दिल्ली 18 मार्च 2026, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और बिहार समेत पूरे देश का मौसम बदल गया है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण गरज-चमक के साथ ही कई राज्यों में तूफानी बारिश हो रही है। कई जगहों पर ओले और आकाशीय बिजली भी गिरने की खबर है। जिसके कारण तापमान में भी गिरावट आ गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज 5 राज्यों को छोड़कर पूरे देश में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। आशंका जताई है कि 20 मार्च तक मौसम ऐसा ही रहेगा।

क्यों बिगड़ा मौसम का मिजाज ?

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव है, जिसका असर देश के सभी राज्यों में देखने को मिल रहा है। मार्च के महीने में मौसम का मिजाज बदल गया है और कई राज्यों में गर्मी और धूप की जगह गरज-चमक के साथ ही तूफानी बारिश का दौर देखने को मिल रहा है।

किन राज्यों में बारिश की चेतावनी ?

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जिन राज्यों में गरज-चमक के साथ तूफानी बारिश की संभावना जताई है, उसमें छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, असम, मेघालय, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, दिल्ली और ओड़िशा शामिल है।

तूफानी आंधी चलने की चेतावनी

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पश्चिम बंगाल, झारखंड और उत्तराखंड में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा और उत्तर प्रदेश, बिहार, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और ओड़िशा में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई है। साथ ही कहीं-कहीं पर आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। यह स्थिति 20 मार्च तक रहने की संभावना है।

IMD ने क्या सलाह दी ?

मौसम के बदलते मिजाज का असर लोगों की सेहत पर पड़ता है। मौसम में बदलाव के कारण सर्दी, खासी, बुखार और हाइपोथर्मिया जैसी समस्या होने लगती है। ऐसे में मौसम विभाग (IMD) ने सावधानी बरतने की सलाह दी है। खासकर बुजुर्गों और बच्चों का ख्याल रखने की अपील की गई है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story