रिटायर्ड शिक्षक की जिंदा जलकर मौत: ऊपर कमरे तक पहुंची शॉप में लगी आग, धुएं से हुए बेहोश और फिर
रिटायर्ड शिक्षक की जिंदा जलकर मौत हो गई। शॉप में लगी आग ऊपर रूम तक पहुंच गई और धुएं के कारण बेहोश होने से बेड पर ही सोते रह गए।

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news
पाली 15 मार्च 2026, राजस्थान के पाली जिले में रिटायर्ड शिक्षक की जिंदा जलकर मौत हो गई। शनिवार रात शॉप में लगी आग ऊपर रूम तक पहुंच गई और धुएं के कारण शिक्षक राजेंद्र कुमार वर्मा (65) पलंग पर ही बेहोश हो गए, जब तक फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची तब तक शिक्षक की मौत हो चुकी थी। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई है।
क्या है पूरा मामला ?
कोतवाली थाना क्षेत्र में शनिवार रात उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक रिटायर्ड शिक्षक की जिंदा जलकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सबसे पहले आग जनरल स्टोर में लगी, जो कि ऊपर माले तक जा पहुंची। वहीं ऊपर माले में सो रहे रिटायर्ड शिक्षक राजेंद्र कुमार वर्मा (65) धुएं के कारण पलंग पर ही बेहोश हो गए और फिर आग ने उन्हें पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरु कर दी है।
घर में था जनरल स्टोर्स
जानकारी के मुताबिक, मृतक राजेंद्र कुमार वर्मा (65) रिटायर्ड शिक्षक थे, जो कि अपने बेटे अमित, बहू और नाती के साथ भैरूघाट में रहता था। अमित घर के पहले माले पर जनरल स्टोर चलाता है और दूसरे माले में पिता, पत्नी और बेटे के साथ रहता है। शनिवार रात में राजेंद्र कुमार वर्मा और अमित अपने बीवी बच्चों के साथ अलग-अलग कमरे में सोए थे।
कैसे हुई पूरी घटना ?
शनिवार रात 2 बजे के आसपास जनरल स्टोर में आग लग गई और आग का धुआं दूसरे माले तक जा पहुंचा। इस धुएं के कारण दूसरे माले पर सो रहे राजेंद्र कुमार वर्मा बेहोश हो गए और फिर कुछ ही देर में उनकी जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं दूसरे कमरे में सो रहे अमित उसकी पत्नी और बेटा बच गया। होम गार्ड की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
कैसे लगी आग ?
आग पर काबू पाने के बाद राजेंद्र कुमार वर्मा के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। आग किन कारणों से लगी इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है पर आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट शर्किट की वजह से आग लगी होगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होगा।
