Begin typing your search above and press return to search.

फरार ड्रग तस्कर पर 25 पैसे का इनाम घोषित: SP का अनोखा फैसला बना चर्चा का विषय, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

राजस्थान के नागौर में गांजा, MD और डोडा पोस्त तस्कर अर्जुनराम विश्नोई पर सिर्फ 25 पैसे का इनाम घोषित किया गया है।

Nagaur News
X

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

By Chitrsen Sahu

नागौर 12 मार्च 2026, आमतौर पर अपराधियों को पकड़ने के लिए हजारों-लाखों रुपए का इनाम घोषित किया जाता है, लेकिन राजस्थान के नागौर में गांजा, MD और डोडा पोस्त तस्कर अर्जुनराम विश्नोई पर सिर्फ 25 पैसे का इनाम घोषित किया गया है। जी हां SP मृदुल कच्छावा ने इनकी हवाबाजी खत्म करने के लिए ये इनाम घोषित किया है, जिसका आदेश भी 11 मार्च को जारी कर दिया गया है।

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, जायल उपखंड का रहने वाला अर्जुनराम विश्नोई डोडा-पोस्त, गांजा और MD समेत अन्य नशे की तस्करी से जुड़ा हुआ है। साथ ही उसके खिलाफ कुचेरा थाने में 10 अक्टूबर 2025 को केस दर्ज किया गया है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी अर्जुनराम विश्नोई लंबे समय से फरार भी चल रहा है, जिस पर पुलिस ने 25 पैसे का इनाम घोषित कर दिया है।

आदेश में क्या लिखा ?

नागौर SP ऑफिस से 11 मार्च को एक ऐसा आदेश जारी किया गया है, जो चर्चा का विषय बन गया है। इस आदेश में लिखा गया है कि जो भी NDPS मामले में फरार चल रहे आरोपी अर्जुनराम विश्नोई को पकड़ने में मदद करेगा, उसे नगद पुरस्कार 25 पैसे दिया जाएगा। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

SP मृदुल कच्छावा ने क्या कहा ?

इस मामले में नागौर पुलिस अधीक्षक (SP) मृदुल कच्छावा का कहना है कि ये सामान्य प्रक्रिया है। ये अपनी इमेज क्रिएट करने की कोशिश करते हैं और समाजसेवी बने फिरते हैं। इनके हौसलें पस्त करने और सामाजिक हवाबाजी खत्म करने के उद्देश्य से ये इनाम रखा गया है। ऐसे में गलत तरीकों से पैसा कमाकर दिखावा और हवाबाजी करने वालों के लिए मैसेज है।






Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story