Begin typing your search above and press return to search.

नेपाल में बड़ा हादसा: यात्रियों से भरी बस त्रिशूली नदी में गिरी, 18 लोगों की मौत, 27 से ज्यादा घायल

Nepal Bus Accident: नेपाल के धाडिंग जिले में यात्रियों से भरी बस त्रिशूली नदी में गिर गयी. बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी. इस हादसे में महिलाओं समेत 18 लोगों की मौत हो गई. 27 यात्री घायल हुए हैं.

यात्रियों से भरी बस त्रिशूली नदी में गिरी, 18 लोगों की मौत
X

फोटो- AI जनरेटेड 

By Neha Yadav

Nepal Bus Accident: 23 फरवरी 2026, नेपाल की धाडिंग जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. सोमवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. जिसने कई परिवार को उजाड़ दिया. पोखरा से काठमांडू जा रही यात्रियों से भरी बस त्रिशूली नदी में गिर गई. इस हादसे में महिलाओं समेत 18 लोगों की मौत हो गई. जबकि 27 से ज्यादा यात्रा घायल है.

कहाँ हुआ हादसा

हादसा सोमवार 23 फरवरी की रात करीब 1 बजे हुआ है. घटना पृथ्वी राजमार्ग के अंतर्गत बेनिघाट रोरांग ग्रामीण नगरपालिका-3 के चिनाधारा, चरौंडी इलाके में हुई है. यात्रियों से भरी बस पोखरा से काठमांडू की ओर आ रही थी. और त्रिशूली नदी में गिर गयी. जिसमे 18 लोगों की मौत हो गई.

बस कैसे नदी में गिरी

जानकारी के मुताबिक़, पृथ्वी हाईवे पोखरा से काठमांडू जा रही थी. बस में कई यात्री सवार थे. जिसमे विदेशी नागरिक भी सावर थे. इसी बीच बस अनियंत्रित हो गयी और सड़क से फिसलकर करीब 300 मीटर गहरी ढलान से नीचे नदी में गिर गयी. हादसे के बाद यात्रियों की चीख पुकार मच गयी.

हादसे की सूचना पुलिस प्रशासन की टीम को दी गयी. जिसके बाद नेपाली सेना, आर्म्ड पुलिस फोर्स, नेपाल पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया. रात में अंधेरा होने की वजह से रेस्क्यू अभियान में काफी परेशानी हुई. कड़ी मशक्कत के बाद यात्रियों को निकला गया और अस्पतालों में भर्ती कराया गया.

कितने लोगों की हुई मौत

इस घटना में 18 लोगों की मौत हो गई है. जिसमे 6 महिला और 12 पुरुष हैं. जबकि 8 महिलाएं, 18 पुरुष और 1 नाबालिग समेत 27 से ज्यादा यात्रा घायल है. जिनका इलाज रहा है. बताया जा रहा है मृतकों में न्यूजीलैंड के दो यात्री हैं. साथ ही एक जापानी और एक डच महिला यात्री घायल है. फ़िलहाल अभी भी राहत और बचाव कार्य में तैनात है.



Neha Yadav

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।

Read MoreRead Less

Next Story